Guru Gochar 2026: 18 जून से पहले इन 5 राशियों को किस्मत का साथ मिलने से होगा महालाभ, गुरु करेंगे नक्षत्र गोचर
Guru Gochar 2026: गुरु ग्रह, जिन्हें वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति ग्रह के नाम से भी जाना जाता है, वो एक महत्वपूर्ण व शुभ फल देने वाले ग्रह हैं. खासकर, गुरु गोचर से कुछ राशियों को हर बार महालाभ होता है. यहां पर आप 18 जून 2026 को होने वाले गुरु ग्रह के गोचर के समय और प्रभाव के बारे में जानेंगे.

18 जून 2026 की देर रात 9 बजकर 32 मिनट पर गुरु ग्रह यानी देवगुरु बृहस्पति ग्रह का नक्षत्र गोचर होगा. इस बार वो पुष्य नक्षत्र में कदम रखेंगे, जिसके कारण कुछ राशियों की बुद्धि, शिक्षा, भाग्य, धन, धर्म, विवाह और संतान की स्थिति आदि में परिवर्तन आने के योग हैं. चलिए अब जानते हैं उन 5 लकी राशियों के राशिफल के बारे में, जिनके जातकों को 18 जून 2026 से पहले गुरु गोचर से लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं.
मेष राशि:
2 / 6किसी से भी विवाद में न उलझने के कारण मानसिक शांति बनी रहेगी. इस दौरान ऑफिस के काम के चक्कर में की गई यात्रा लाभकारी रहेगी. साथ ही पैरों में दर्द की समस्या से छुटकारा मिलेगा. ये भी पढ़ें- Shani Vakri Horoscope: शनि वक्री होकर इन 3 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, देखें असर कब से शुरू होगा
कर्क राशि:
3 / 6युवाओं की मेहनत से उन्नति के मार्ग जल्द प्रशस्त होंगे. जो कार्य पहले आपकी गलती के कारण बिगड़ गए थे, अब उन्हें सुधारने का मौका मिलेगा. इसके अलावा व्यय में अच्छी-खासी कमी आने से आप संतुष्ट व खुश रहेंगे.
कन्या राशि:
4 / 6पढ़ाई में युवाओं की रुचि पहले से ज्यादा रहेगी. साथ ही अच्छे अंक एग्जाम में प्राप्त होंगे. इसके अलावा घर में चल रही पैसों की कमी दूर होगी. बता दें कि तनाव इस दौरान कन्या राशि के हर उम्र के जातकों के ऊपर हावी नहीं रहेगा. ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत
वृश्चिक राशि:
5 / 6चिंता इस दौरान आपके ऊपर हावी नहीं रहेगी क्योंकि पैसों का वक्त से पहले इंतजाम हो जाएगा. इसके अलावा लव लाइफ मिठास से भरपूर रहेगी. बता दें कि कामकाजी लोग जून 2026 में जितना जोखिम उठाने से बचेंगे, उतना खुश व संतुष्ट रहेंगे.
मकर राशि
6 / 6कामकाज को लेकर अकेले की गई यात्रा सफल रहेगी. उम्मीद है कि कारोबार के लिए नए साझेदार मिल जाएंगे. इसके अलावा रिश्तों में प्यार बढ़ेगा और घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)