Grahan Yog 2026: इन 4 राशियों के जीवन पर पड़ेगा 'ग्रहण योग' का अशुभ प्रभाव, नासमझी पड़ेगी भारी

Grahan Yog 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण योग का खास महत्व है, जिसका बनना आमतौर पर राशियों के लिए शुभ नहीं होता है. अब जल्द ही एक बार फिर से ग्रहण योग बनने जा रहा है, जिससे 4 राशियों को बचकर रहना होगा अन्यथा वो किसी बहुत बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. चलिए अब जानें ग्रहण योग के बनने के समय और प्रभाव आदि के बारे में.

Grahan Yog 2026
1 / 5

ग्रहों के संयोग से समय-समय पर ग्रहण योग बनता है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अशुभ फल देने वाला योग माना गया है. 10 मई 2026 को ग्रह राहु और ग्रह सूर्य ऐसी स्थिति में स्थित होंगे, जिससे ग्रहण योग बनेगा. हालांकि, इस बार ग्रहण योग के अशुभ प्रभाव से चार राशियां बच नहीं पाएंगी, उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना ही पड़ेगा. चलिए जानें ये 4 राशियां कौन सी हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 5

मई 2026 में ग्रहण योग के अशुभ प्रभाव से मेष राशि वालों के जरूरी काम बिगड़ सकते हैं. साथ ही ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद होने के संकेत मिल रहे हैं. अगर निवेश की बात करें तो उससे इस दौरान लाभ होने की संभावना नहीं है.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि3 / 5

ग्रहण योग का बनना सिंह राशि वालों के लिए भी शुभ नहीं रहेगा. आएदिन आपको विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. खासकर, समाज में आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा नासमझी में लिए गए फैसले आपको नुकसान पहुंचाएंगे.

कन्या राशि

कन्या राशि4 / 5

10 मई 2026 को ग्रहण योग का बनना कन्या राशि वालों के लिए किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं रहेगा. इस दौरान जल्दबाजी या नासमझी में लिए गए फैसले आपको नुकसान पहुचाएंगे. साथ ही आर्थिक नुकसान होने की संभावना बनी रहेगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि5 / 5

मेष, सिंह और कन्या के अलावा कुंभ राशि वालों के लिए भी ग्रहण योग का बनना 10 मई 2026 को अच्छा नहीं रहेगा. इस दौरान न सिर्फ आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा, बल्कि पुरानी गलतियां भी टेंशन को बढ़ा सकती हैं. खासकर, लव लाइफ को लेकर आपको सतर्क रहना होगा. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन