गुरु-शुक्र की युति से बना गजलक्ष्मी योग, 2 जून 2026 से पहले इन 5 राशियों को होगा महालाभ
Gajlaxmi Yog 2026: ग्रह गुरु और शुक्र की युति से इस समय गजलक्ष्मी योग बन रहा है, जिससे पांच राशियों को लाभ होना शुरू हो गया है. यहां पर आप उन पांच राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों के ऊपर 2 जून 2026 तक गजलक्ष्मी योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा.

बीते दिनों शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में गोचर हुआ है, जहां पर पहले से गुरु ग्रह मौजूद थे. ऐसे में मिथुन राशि में गुरु ग्रह और शुक्र की युति बन गई है, जिससे अति लाभकारी गजलक्ष्मी योग बना है. 2 जून 2026 तक गजलक्ष्मी योग प्रभावी रहेगा और राशियों पर अपना असर दिखाएगा. यहां पर आप उन पांच राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों के लिए इस बार गजलक्ष्मी योग खुशियां लेकर आया है.
मेष राशि
2 / 6कारोबार में नए साझेदार को जोड़ना अच्छा रहेगा. उम्मीद है कि इस बार आपको मोटा मुनाफा होगा. आपकी सेहत में सुधार होने से आप और आपके परिवार वाले खुश रहेंगे. साथ ही पिता-पुत्र का रिश्ता बेहतर होगा.
मिथुन राशि
3 / 6नौकरी कर रहे जातकों को नए संपर्कों से लाभ होगा. सेहत में सुधार होने से आप पहले की तरह खुश रहेंगे. इस दौरान कामकाजी लोगों की कोई बढ़िया डील फिक्स हो सकती है, जिसके कारण मोटा मुनाफा होगा और आर्थिक समस्याएं दूर होंगी. ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत
सिंह राशि
4 / 6उम्मीद है कि जल्द किसी अच्छी कंपनी में बेरोजगार जातकों की नौकरी लग जाएगी. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें इस दौरान आपको बढ़िया उछाल देखने को मिलेगा. रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करेंगे तो असफल नहीं होंगे.
वृश्चिक राशि
5 / 6जिन लोगों को नौकरी मिलने में परेशानी आ रही है, उनकी समस्या दूर होगी. शरीर को फिट बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में काफी समय बाद मजबूती देखने को मिलेगी.
मीन राशि
6 / 6यदि आपकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है तो अब स्वास्थ्य में सुधार आने का समय आ गया है. 2 जून 2026 से पहले कारोबार में कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है. साथ ही jewellery लेने का मौका मिलेगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)