Gajkesari Yog 2026: चंद्रमा-गुरु के मिलन से बनेगा गजकेसरी योग, इन 5 राशियों को हो सकता है जीवन का सबसे बड़ा लाभ
Gajkesari Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग का खास महत्व है, जिसका निर्माण समय-समय पर ग्रहों के मिलन के कारण होता है. इस बार ग्रह चंद्रमा और गुरु के मिलन से गजकेसरी योग बनेगा जिससे किन पांच राशियों को लाभ होगा, इस बारे में आप यहां पर जानेंगे.

ग्रह चंद्रमा और गुरु के मिलन से मई 2026 में गजकेसरी योग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होगा. इस योग के प्रभाव से न सिर्फ उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा, बल्कि पुरानी गलतियों का बोझ भी सिर से हट जाएगा. चलिए अब जानें इस महीने किन पांच राशियों का जीवन गजकेसरी योग के प्रभाव से प्रभावित होगा.
वृषभ राशि
2 / 6पुराने विवादों को सुलझाने का मौका मिलेगा और घर में सकारात्मक वातावरण रहेगा. युवाओं के मन में मची उथल-पुथल शांत होगी और उन्हें मानसिक शांति मिलेगी. इसके अलावा कारोबारियों को अब तक का सबसे बड़ा मुनाफा कारोबार में हो सकता है.
कर्क राशि
3 / 6आर्थिक स्थिति में मजबूती आने से घर वालों की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे, जिससे बेहद खुशी होगी. साथ ही किसी खास जगह पर घूमने जाएंगे. इस दौरान युवाओं को खुद को समझने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी मेंटल हेल्थ अच्छी रहेगी.
कन्या राशि
4 / 6सिंगल लोग अपने शांत स्वभाव से लोगों का दिल जीतनें में कामयाब होंगे और नए रिश्ते की तरफ एक कदम आगे बढ़ाएंगे. गजकेसरी योग कारोबारियों और नौकरी कर रहे जातकों की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेगा. साथ ही निवेश करने के मौके बार-बार मिलेंगे.
तुला राशि
5 / 6गजकेसरी योग का बनना तुला राशि वालों के लिए हर लिहाज से अच्छा रहेगा क्योंकि इसके प्रभाव से इनके जीवन में काफी स्थिरता आएगी, जो कि लंबे समय तक कायम रहेगी. आने वाले वक्त में न तो आप अपनी सेहत को लेकर परेशान रहेंगे और न ही रिलेशनशिप आपके दुखों का कारण बनेगा.
मीन राशि
6 / 6आप पहले से ज्यादा खुद को अच्छे से समझेंगे, जिससे खुश रहेंगे और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे पाएंगे. इसके अलावा विवादों को सुलझाने का मौका मिलेगा. बता दें कि इस दौरान आपको अब तक का सबसे बड़ा मुनाफा कारोबार में हो सकता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.