Dream Astrology: डरा देने वाले ये खतरनाक सपने होते हैं शुभ, जीवन में नए बदलाव का देते हैं संकेत
Dream Astrology: व्यक्ति नींद को आने वाले सपने अक्सर खुश कर देते हैं या डरा देते हैं. सभी सपनों का स्वप्न शास्त्र में अर्थ बताया गया है. कई ऐसे डरावने सपने है जिससे इंसान डर जाता है लेकिन यह शुभ माने जाते हैं.

Dream Astrology: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कई डरावने सपने जीवन संकट खत्म होने, तरक्की और धनलाभ होने की ओर इशारा करते हैं. चलिए इन डरावने लेकिन शुभ संकेत देने वाले सपनों के बारे में जानते हैं.
खुद को या घर को जलते देखना
2 / 6सपने में खुद को जलते देखना या घर को जलते देखना किसी को भी डरा सकता है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, ऐसा डरावना सपना शुभ माना जाता है. यह सपना जीवन में आर्थिक स्थिति मजबूत होने की ओर इशारा करता है.
आत्महत्या करते हुए देखना
3 / 6आप सपने में खुद को आत्महत्या करते देखते हैं तो इससे डर सकते हैं. हालांकि, यह सपना शुभ माना जाता है. इस सपने का अर्थ है कि, आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है. यह चिंता और तनाव से मुक्ति का संकेत देता है.
खुद को सुनसान जगह पर देखना
4 / 6आप सपने में खुद को किसी सुनसान जगह पर श्मशान या कब्रिस्तान में देखते हैं तो यह आपको डरा सकता है. हालांकि, यह सपना आपके अच्छे दिन शुरू होने का संकेत होता है. ऐसे सपने का अर्थ है व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलने वाली है.
खुद को बेड़ियों में जकड़ा देखना
5 / 6स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को बेड़ियों में जकड़े हुए देखना शुभ माना जाता है. इस सपने का अर्थ होता है आपको जीवन में कोई बड़ा पद मिलने वाला है. आप इस तरह के सपने से डर सकते हैं लेकिन इसे शुभ माना जाता है.
सपने में शव या अर्थी देखना
6 / 6सपने में किसी की अर्थी जाते देखना या शव देखना बेहद डरावना होता है. ऐसे सपने से कोई भी घबरा सकता है. आप ऐसा सपना जिस व्यक्ति के लिए देखते हैं उसकी दीर्घायु और रोगों से मुक्ति का संकेत माना जाता है. (All Photo Credit- AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.