Chandra Gochar On Buddha Purnima 2026: आज बुद्ध पूर्णिमा से शुरू हुआ 4 राशियों का अच्छा समय, चंद्र ने किया गोचर

Chandra Gochar On Buddha Purnima 2026: देशभर में आज 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है, जिस दिन सुबह-सुबह चंद्र ग्रह का गोचर हो गया है. यहां पर आप चंद्र गोचर के समय और इससे आज से प्रभावित राशियों के राशिफल के बारे में जानेंगे.

Chandra Gochar On Buddha Purnima 2026
1 / 6

बुद्ध पूर्णिमा का दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है, जिस दिन विशेषतौर पर गौतम बुद्ध की पूजा की जाती है. इस बार आज 1 मई 2026, वार शुक्रवार को देशभर में बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है. हालांकि, आज के दिन का ज्योतिषीय महत्व भी है क्योंकि कई महत्वपूर्ण योग के बनने के साथ-साथ कुछ ग्रहों की चाल में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा. चलिए अब जानें बुद्ध पूर्णिमा के दिन होने वाले चंद्र गोचर के समय और प्रभाव आदि के बारे में.

विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर किस समय हुआ चंद्र गोचर?

बुद्ध पूर्णिमा पर किस समय हुआ चंद्र गोचर?2 / 6

पंचांग के अनुसार, आज 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रह ने स्वाति नक्षत्र में गोचर किया है. आज सुबह 2 बजकर 16 मिनट के आसपास ये गोचर हुआ है. अब 2 मई 2026 की सुबह 4 बजकर 35 मिनट तक चंद्र ग्रह स्वाति नक्षत्र में ही रहेंगे. हालांकि, इससे पहले चंद्र ग्रह चित्रा नक्षत्र में संचार कर रहे थे.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि3 / 6

जीवन में सकारात्मक बदलाव आने से आप खुश रहेंगे. साथ ही आप अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देंगे और काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे. घर के वातावरण की बात करें तो उसमें अच्छा-खासा सुधार देखने को मिलेगा.

तुला राशि

तुला राशि4 / 6

पिछले कुछ समय से ऑफिस में चल रही परेशानियां कम होंगी. आपकी बातों को अहमियत दी जाएगी और आपका पद बढ़ेगा. पैसों का इंतजाम होने से लोन चुका पाएंगे. साथ ही घर वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

पैसा कमाने के शानदार मौके मिलेंगे. यदि अभी तक आपका रिश्ता पक्का नहीं हुआ है तो जैसा पार्टनर आपने सोचा था, उसका रिश्ता आपके लिए आ सकता है. इसके अलावा सेहत का अधिकतर समय साथ मिलेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

जिन लोगों की शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ है, वो अपने जीवनसाथी और घर वालों के साथ वक्त बिताएंगे. इसके अलावा लोन चुकाने में सफलता मिलेगी. बता दें कि यात्रा करने के लिए ये हफ्ता आपके लिए बढ़िया है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन