Budh Uday 2026: 25 जुलाई के बाद इन 5 राशियों की किस्मत पकड़ सकती है स्पीड, करियर-कारोबार से बढ़ेगी इनकम

Budh Uday 2026: 25 जुलाई 2026 को बुध ग्रह का अपनी स्वराशि मिथुन में उदय होगा, जिससे कई राशियों को करियर और कारोबार में फायदा मिल सकता है। लेकिन 5 राशियों के लिए इनकम बढ़ने और नए अवसर मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Budh-Uday-2026
1 / 7

विज्ञापन

बुध उदय 2026 राशिफल

बुध उदय 2026 राशिफल2 / 7

Budh Uday 2026: ग्रहों का राजकुमार बुध 1 जुलाई, 2026 से अस्त अवस्था में हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध एक शुभ ग्रह हैं, जो बुद्धि, संचार और व्यापार के कारक भी हैं। ज्योतिष मान्यता के अनुसर, जब बुध अस्त होते हैं, तो इन क्षेत्रों पर व्यापक और गहरा असर होता हैं और इनसे जुड़े कार्यों में ठहराव आ जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार 25 जुलाई 2026 को बुध ग्रह फिर से उदित होंगे। fबुध के उदय का यह संयोग विशेष रूप से शुभ है, क्योंकि वे अपनी स्वराशि मिथुन में ही उदय होंगे। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इससे उनकी शक्ति बढ़ जाएगी, जिससे कई राशि के जातकों के करियर और कारोबार में तेजी आ सकती हैं। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनकी इनकम बढ़ने के प्रबल योग बन रहे हैं?

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि (Gemini)3 / 7

25 जुलाई के बाद मिथुन राहसी के जातकों के लिए माहौल बदलता नजर आ सकता है। बुध आपकी ही राशि में उदय होंगे। इसका फायदा सबसे पहले आपके काम में दिख सकता है। ऑफिस में आपकी बात को अहमियत मिलेगी। बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। रुके हुए काम फिर से रफ्तार पकड़ेंगे। बिजनेस करने वालों को नए कस्टमर मिल सकते हैं। कोई पुराना संपर्क भी बड़ा मौका दिला सकता है। कमाई बढ़ाने का नया रास्ता खुल सकता है। स्टूडेंट्स का फोकस बेहतर रहेगा। इंटरव्यू या एग्जाम में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। घर का माहौल भी आपके पक्ष में रहेगा। बस अपनी अगली प्लानिंग हर किसी को बताने से बचें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि (Virgo)4 / 7

बुध ग्रह कन्या राशि के स्वामी हैं। इसलिए उनका उदय इस राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर ला सकता है। नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में पुराने क्लाइंट फिर से एक्टिव हो सकते हैं। अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। कमाई पहले से बेहतर हो सकती है। कोई बड़ा फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। सेहत भी पहले से ठीक महसूस होगी। खर्च सोच-समझकर करें। छोटी बचत आगे बड़ा फायदा दे सकती है।

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)

तुला राशि (Libra)5 / 7

यह समय तुला राशि के लोगों के लिए नए मौके लेकर आ सकता है। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है। इंटरव्यू में सफलता मिलने के चांस हैं। बिजनेस में नई डील हाथ लग सकती है। बाहर की जगहों से भी काम मिलने के योग हैं। किसी जरूरी मामले में राहत मिल सकती है। नई स्किल सीखने का फायदा मिलेगा। पढ़ाई करने वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। रिश्तों में गलतफहमियां कम होंगी। परिवार का साथ मिलेगा। किसी अनुभवी इंसान की सलाह आपके बहुत काम आएगी। जल्दबाजी की बजाय समझदारी से लिया गया फैसला ज्यादा फायदा देगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि (Capricorn)6 / 7

मकर राशि के जातकों की अब तक की मेहनत रंग दिखा सकती है। ऑफिस में आपकी इमेज मजबूत होगी। कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। बिजनेस में नई डील मिलने की उम्मीद है। पार्टनरशिप में साफ बात करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कमाई धीरे-धीरे बढ़ सकती है। खर्च भी कंट्रोल में रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से संभाल लेंगे। सेहत को नजरअंदाज न करें। रोज की रूटीन सुधारें। दोस्तों का साथ मिलेगा। नई टेक्नोलॉजी या नए तरीके अपनाने से काम आसान होगा। आने वाले समय की मजबूत तैयारी अभी से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि (Aquarius)7 / 7

बुध का उदय कुंभ राशि के जातकों की क्रिएटिव सोच को नई उड़ान दे सकता है। नौकरी में आपकी पहचान मजबूत होगी। टीम के साथ काम करना आसान रहेगा। बिजनेस में नया आइडिया अच्छा फायदा दे सकता है। ऑनलाइन काम करने वालों के लिए भी अच्छे मौके बन सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट से एक्स्ट्रा इनकम होने के संकेत हैं। रिलेशनशिप में खुलकर बात करने से दूरियां कम होंगी। घर में पॉजिटिव माहौल रहेगा। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। छोटी यात्रा भी फायदेमंद साबित होगी। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। सही समय पर लिया गया फैसला आगे बड़ा फायदा दिला सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन