Budh Gochar: बुध ने किया गुरु के नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को होगा लाभ, कारोबारियों को मिलेंगे नए कॉन्ट्रैक्ट

Budh Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को बुध ग्रह ने पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया, जिससे बुद्धि, तर्क और निर्णय क्षमता तेज होती है. धन और करियर में नए अवसर बनते हैं. चेक करें क्या आपकी राशि भी उन 5 लकी राशियों में है, जिन्हें मिलेगा बड़ा लाभ?

mercury-transit-horoscope
1 / 8
mercury transit horoscope

विज्ञापन

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में बुध गोचर

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में बुध गोचर 2 / 8

Budh Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध ने 1 अप्रैल, 2026 की शाम में 08:19 PM बजे गुरु के स्वामित्व वाले पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है. बुध ग्रह का इस नक्षत्र में गोचर बुद्धि, तर्क और निर्णय क्षमता को गहराई देता है. यह नक्षत्र आध्यात्मिकता, गूढ़ ज्ञान और दूरदर्शिता से जुड़ा होता है, इसलिए इस समय व्यक्ति की सोच अधिक परिपक्व और विश्लेषणात्मक बनती है. शिक्षा, लेखन, रिसर्च और संचार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है.

विज्ञापन

5 राशियों पर होगा असर

5 राशियों पर होगा असर 3 / 8

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि बुध के इस गोचर के प्रभाव से धन कमाने के नए अवसर खुलते हैं, खासकर बुद्धि और कौशल आधारित कार्यों में. निवेश और आर्थिक फैसलों में समझदारी बढ़ती है, जिससे लाभ की संभावना मजबूत होती है. रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और नए कॉन्ट्रैक्ट या डील मिलने के योग बनते हैं, जिससे कुल मिलाकर आर्थिक उन्नति और मानसिक स्पष्टता दोनों में सुधार होता है. आइए जानते हैं, किन 5 राशियों को इसका सबसे अधिक लाभ होगा?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि (Aries)4 / 8

बुध ग्रह का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर मेष राशि वालों के लिए सोच और निर्णय क्षमता को तेज करेगा. आप काम को नए तरीके से देखेंगे. पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं. व्यापार में नई डील मिलने के संकेत हैं. छोटे निवेश से भी लाभ मिल सकता है. नौकरी में आपकी बातों का असर बढ़ेगा. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी. किसी पुराने संपर्क से अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि (Gemini)5 / 8

इस गोचर का सबसे सकारात्मक असर मिथुन राशि पर पड़ेगा, क्योंकि यह बुध ग्रह की अपनी राशि है. करियर में तेजी आएगी. नए अवसर मिलेंगे. संचार कौशल से लाभ होगा. मीडिया, मार्केटिंग और लेखन से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नई योजनाएं सफल होंगी. इंटरव्यू या मीटिंग में सफलता मिलने की संभावना है. नई स्किल सीखने से भविष्य में बड़ा लाभ हो सकता है.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि (Leo)6 / 8

सिंह राशि वालों के लिए यह समय नई संभावनाएं लेकर आएगा. काम में रचनात्मकता बढ़ेगी. व्यापारियों को नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं. साझेदारी में फायदा होगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. आपकी योजना सफल हो सकती है. समाज में मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं. कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है.

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि (Sagittarius)7 / 8

गुरु ग्रह के प्रभाव वाले इस नक्षत्र में गोचर धनु राशि के लिए विशेष शुभ रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. करियर में उन्नति के संकेत हैं. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में विस्तार होगा. निवेश से लाभ मिलेगा. मानसिक रूप से आप संतुलित रहेंगे. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है. लंबे समय से रुकी योजना अब गति पकड़ सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि (Aquarius)8 / 8

कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर सकारात्मक बदलाव लाएगा. नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा. नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. तकनीकी और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी. अचानक धन लाभ के योग हैं. आपकी योजनाएं धीरे-धीरे साकार होंगी. भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार होगा. मित्रों और सहयोगियों से अच्छा समर्थन मिलेगा. करियर में नई दिशा मिलने के संकेत हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन