Budh Gochar 2026: अपने ही नक्षत्र में प्रवेश कर गए बुध, मेष, मिथुन समेत 5 राशियों को मिलेगी व्यापार में सफलता

Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध आज 16 अगस्त की सुबह मध्यरात्रि को 2 बजकर 19 मिनट पर पुष्य नक्षत्र से अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं. बुध ग्रह ने खुद के ही नक्षत्र में गोचर किया है.

BUDH DEV.jpg
1 / 7
Budh Gochar lucky zodiac signs

Budh Gochar 2026 Horoscope: ग्रहों की चाल में बदलाव और चाल में परिवर्तन से राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. अब बुध 22 अगस्त तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. इसके बाद मघा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे.

विज्ञापन

बुध गोचर राशिफल

बुध गोचर राशिफल2 / 7

बुध ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन करने और स्वंय के नक्षत्र में गोचर से मेष, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि के लोगों को व्यापार में लाभ होगा. बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है. लकी राशियों को इनसे जुड़े लाभ मिलेंगे.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 7

बुध ग्रह आज अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं. अश्लेषा नक्षत्र में बुध का गोचर मेष राशि के लिए लाभकारी सिद्ध होने वाला है. आप लोगों को गुप्त शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी. निवेश करने से अच्छा लाभ मिल सकता है. आप लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 7

बुध का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश से मिथुन राशि वालों को लाभ होगा. आप लोगों को वाणी के प्रभाव से लाभ के योग बनेंगे. व्यापार में सफलता मिलेगी. अचानक से धनलाभ मिल सकता है. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि5 / 7

कन्या राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर शुभकारी सिद्ध होगा. आप लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे. आर्थिक तरक्की करने से आप लोगों को फायदा होगा. प्रमोशन मिल सकता है. निवेश करने के लिए समय अच्छा है.

तुला राशि

तुला राशि6 / 7

नौकरी और कारोबार के लिहाज से तुला राशि वालों के लिए बुध गोचर अच्छा रहेगा. इन लोगों को काम में फायदा होगा. पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलेगा. व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि7 / 7

मकर राशि के व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन भी आपका बेहतर रहेगा. साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी. मकर राशि की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन