Aaj ka Suvichar: सफलता के लिए अपनाएं नीम करोली बाबा के विचार, बदल जाएगा आपका जीवन

Aaj ka Suvichar: प्रसिद्ध संतों में से एक नीम करोली बाबा अपने महान विचारों के लिए जाने जाते हैं. कई बड़ी हस्तियां भी उनकी भक्त हैं. सफलता हासिल करने के लिए नीम करोली बाबा के विचारों को जीवन में अपनाना चाहिए.

Suvichar.jpg
1 / 7
aaj ka suvichar neem karoli baba

Aaj ka Suvichar: नीम करोली बाबा एक महान संत और हनुमान भक्त थे. फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स, क्रिकेटर विराट कोहली उनके प्रमुख भक्तों में गिने जाते हैं. आइये नीम करोली महाराज जी के अनमोल विचारों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कैंची धाम आश्रम

कैंची धाम आश्रम2 / 7

नीम करोली बाबा का कैंची धाम आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है. नैनीताल स्थित कैंची धाम आश्रम में हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. यह पहाड़ों में शिप्रा नदी के किनारे मौजूद है.

विज्ञापन

दूसरों की भलाई करें

दूसरों की भलाई करें3 / 7

इंसान का सबसे बड़ा कर्म है कि उसे दूसरों की भलाई करनी चाहिए. दूसरों की भलाई और सेवा कर आप मानसिक और आंतरिक शांति प्राप्त कर सकते हैं. व्यक्ति को कमजोर, असहाय और गरीबों की मदद करनी चाहिए.

सच्चे दिल से भक्ति

सच्चे दिल से भक्ति4 / 7

भगवान की भक्ति में कोई दिखावा नहीं होना चाहिए. व्यक्ति को सच्चे मन और भाव से भक्ति करनी चाहिए. भगवान को दिखावा पसंद नहीं होता है. इंसान को बिना की इच्छा की प्राप्ति के भक्ति करनी चाहिए.

विज्ञापन

हमेशा दें सच का साथ

हमेशा दें सच का साथ5 / 7

जीवन में झूठ और छल-कपट से दूर रहना चाहिए. व्यक्ति को हमेशा सच का साथ देना चाहिए. सच्चाई के रास्ते पर जो चलता है उसे जीवन में मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है.

दूसरों के प्रति प्रेम भाव

दूसरों के प्रति प्रेम भाव6 / 7

गलती करने पर सामने वाले को माफ करना बहुत ही अच्छा माना जाता है. माफ करना व्यक्ति का सबसे अच्छा गुण होता है. सभी लोगों के अंदर माफ करने का गुण अवश्य होना चाहिए.

विज्ञापन

कोई भेदभाव न करें

कोई भेदभाव न करें7 / 7

दूसरों के प्रति प्रेम का भाव रखना चाहिए और किसी में भी भेदभाव नहीं करना चाहिए. किसी भी प्रकार का भेदभाव करना गलत होता है. जीवन में भगवान पर भरोसा रखें और सत्य कर्म करें. (All Photo Credit- AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन