दुनिया के सबसे खूबसूरत होटलों में शामिल हुआ भारत का ये होटल, देखें 2026 की टॉप-10 लिस्ट

दुनिया के सबसे शानदार होटलों की पहचान अब सिर्फ उनकी लग्जरी सुविधाओं से नहीं होती है. आज, शानदार अनुभव के लिए आर्किटेक्चर, सांस्कृतिक महत्व, सस्टेनेबिलिटी और बेहतरीन डिजाइन भी उतने ही अहम हैं. इन क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले होटलों को पहचानते हुए, 'प्रिक्स वर्साय' (Prix Versailles) ने हाल ही में दुनिया भर के कुछ सबसे खूबसूरत होटलों को सम्मानित किया. मध्य प्रदेश के एक भारतीय होटल ने भी इस प्रतिष्ठित 2026 की लिस्ट में खास जगह बनाई है. तो चलिए जानते हैं कि एमपी का वो कौन सा होटल है जिसे इस लिस्ट में मिली है जगह.

The Oberoi Rajgarh Palace
1 / 11

विज्ञापन

'द अर्काडिया प्लेस', चीन

'द अर्काडिया प्लेस', चीन2 / 11

सिचुआन में पहाड़ों के बीच बनी एक झील के किनारे बसा और शानदार पहाड़ों से घिरा यह खूबसूरत गांव, किसी पोस्टकार्ड जैसी सुंदर जगह और वहां के स्थानीय मोसुओ लोगों की प्राचीन संस्कृति में आसानी से घुल-मिल जाता है.

विज्ञापन

द सिल्क लेकहाउस, शांगरी-ला हांग्झोउ, चीन

द सिल्क लेकहाउस, शांगरी-ला हांग्झोउ, चीन3 / 11

ऐतिहासिक सिल्क व्यापारियों के घरों से प्रेरित इस प्रॉपर्टी में 68 गेस्टरूम और सुइट हैं, जहां से वेस्ट लेक और हांग्झोउ शहर के नजारों का 270-डिग्री तक का शानदार दृश्य दिखता है. खास बात, यहां एक रूफटॉप स्काई गार्डन भी है.

सर प्राग, प्राग

सर प्राग, प्राग4 / 11

वल्तावा नदी के किनारे और मशहूर 'डांसिंग हाउस' से कुछ ही कदम की दूरी पर स्थित, 'सर प्राग' एक नियो-रेनेसां शैली की इमारत में बना है. यहां 76 कमरे हैं, जिन्हें सोहो हाउस की पूर्व डिजाइन डायरेक्टर लिंडा बोरोन्के ने डिजाइन किया है.

विज्ञापन

चिमगाउहोफ लेकसाइड रिट्रीट, जर्मनी

चिमगाउहोफ लेकसाइड रिट्रीट, जर्मनी5 / 11

इसे मिलान के मशहूर आर्किटेक्ट माटेओ थुन ने डिजाइन किया है. यह रिट्रीट बवेरिया की चिमसी झील के किनारे स्थित है और यहां झील और पहाड़ों के शानदार नजारों वाले 28 खास सुइट, एक हीटेड आउटडोर पूल और एक बुटीक वेलनेस एरिया की सुविधा है.

ला फाउंडेशन, फ्रांस

ला फाउंडेशन, फ्रांस6 / 11

ऐतिहासिक सांता फे प्लाजा पर मौजूद यह एकमात्र होटल है, जहां 100 से ज्यादा सालों से मेहमानों की सेवा की जा रही है. यहां के हर कमरे में ओरिजिनल आर्टवर्क लगा है. साथ ही, आपको 'ला प्लाजुएला' में अवॉर्ड-विनिंग नॉर्दर्न न्यू मैक्सिकन खाने और सीजनल 'बेल टॉवर बार' में सनसेट कॉकटेल का मजा लेने का मौका भी मिलता है.

विज्ञापन

लेस रोशेस, फ्रांस

लेस रोशेस, फ्रांस7 / 11

लेस रोशेस लगभग एक सदी से शानदार रिट्रीट और बेहतरीन डाइनिंग के लिए एक खास जगह रही है. इतने सालों में, इसने हम्फ्री बोगार्ट, लॉरेन बैकाल, क्रिश्चियन डायर, विंस्टन चर्चिल और फ़्रांस्वा सागन जैसी बड़ी हस्तियों की मेज़बानी की है.

द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस, भारत

द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस, भारत8 / 11

350 साल पुराने इस महल को फिर से तैयार किया गया है. यहां से हरे-भरे बगीचों और बारिश के पानी से बनी झील का शानदार नजारा दिखता है. यह महल बुंदेलखंड की परंपरा और शाही शान-शौकत को सदाबहार खूबसूरती के साथ जोड़ता है. सबसे अच्छी बात यह पन्ना नेशनल पार्क से बस कुछ ही मिनट की दूरी पर है.

विज्ञापन

द टेलीग्राफ होटल, जॉर्जिया

द टेलीग्राफ होटल, जॉर्जिया9 / 11

इसके कमरों को डिजाइन स्टूडियो 'नेरी एंड हू' ने नए सिरे से तैयार किया है. यह होटल मिड-सेंचुरी सोवियत ब्रूटलिज्म और आधुनिक लग्जरी का बेहतरीन मेल है. यह कहना गलत नहीं होगा कि यह होटल त्बिलिसी की सोशल लाइफ का केंद्र है.

विला डुब्रोवनिक, क्रोएशिया

विला डुब्रोवनिक, क्रोएशिया10 / 11

विला डुब्रोवनिक के सभी कमरों में बेहतरीन आराम और शानदार इंटीरियर है, जिसे स्टूडियो आर्थर कासास ने डिजाइन किया है. जमीन से छत तक बनी खिड़कियां और एड्रियाटिक सागर व डुब्रोवनिक के पुराने शहर का शानदार नजारा यहां की खास बातें हैं.

विज्ञापन

ओरिएंट एक्सप्रेस ला मिनर्वा, इटली

ओरिएंट एक्सप्रेस ला मिनर्वा, इटली11 / 11

जो लोग रोम की सुदंरता की तलाश में हैं उनके लिए यह जगह एकदम सही है. शहर और पैन्थियन के शानदार नजारों वाला रूफटॉप रेस्टोरेंट और बार इसे यात्रियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन