Twisha Sharma Case: कौन है ट्विशा का पति समर्थ सिंह? 10 दिन फरार रहने के बाद किया सरेंडर, जानिए पूरी कुंडली

ट्विशा शर्मा डेथ केस में उनके पति समर्थ सिंह का नाम लगातार चर्चा में है. पेशे से वकील समर्थ सिंह पर दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. आज वो जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे, जहां से उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया. जानिए कौन हैं समर्थ सिंह, उनकी पढ़ाई, करियर और इस केस से जुड़े बड़े अपडेट.

Who is Samarth Singh
1 / 6
Credit: Social Media

विज्ञापन

ट्विशा शर्मा डेथ केस में क्यों चर्चा में हैं समर्थ सिंह?

ट्विशा शर्मा डेथ केस में क्यों चर्चा में हैं समर्थ सिंह?2 / 6

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की मौत के बाद उनके पति समर्थ सिंह का नाम पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है. ट्विशा की मौत को लेकर परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस और कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद ये केस हाई प्रोफाइल बन चुका है.

विज्ञापन

पेशे से वकील हैं समर्थ सिंह

पेशे से वकील हैं समर्थ सिंह3 / 6

समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने साल 2018 से वकालत शुरू की थी. वो कानूनी मामलों में एक्टिव रहे हैं और भोपाल में प्रैक्टिस करते थे.

देश के बड़े लॉ कॉलेज से की पढ़ाई

देश के बड़े लॉ कॉलेज से की पढ़ाई4 / 6

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समर्थ सिंह ने बेंगलुरु मैं मौजूद नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) से BA LLB (Hons) की पढ़ाई की है. उन्होंने बेल्जियम की Ghent University में एक्सचेंज प्रोग्राम भी किया था.

विज्ञापन

पांच महीने पहले हुई थी शादी

पांच महीने पहले हुई थी शादी5 / 6

ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी. शादी से पहले दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ गया था. ट्विशा के परिवार ने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. समर्थ सिंह की मां गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जज हैं. केस में उनका नाम भी सामने आया है. ट्विशा के परिवार ने उन पर भी प्रताड़ना और दहेज से जुड़े आरोप लगाए हैं.

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप6 / 6

ट्विशा शर्मा के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था. परिवार के मुताबिक ट्विशा का वजन तेजी से कम हुआ था और वो मानसिक तनाव में थीं. अब परिवार के बार-बार कहने पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ट्विशा के दोबारा पोस्टमार्टम की इजाजत दी है. साथ ही इस मामले की CBI जांच के आदेश भी दिए गए हैं. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन