ट्विशा शर्मा की सास और पति के लिए भोपाल की जेल में कैसे इंतजाम और कहां तक पहुंची जांच? नए अपडेट आए सामने

मॉडल एवं अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सेवानिवृत्त जिला जल गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह दो जून से भोपाल की सेंट्रल जेल में बंद हैं. न्यायालय के आदेश के बाद उनकी सुरक्षा के लिए जेल प्रशासन बेहद सतर्क है.

samarth singh giribala singh
1 / 6

विज्ञापन

12 प्रहरी कर रहे मां-बेटे की सुरक्षा

12 प्रहरी कर रहे मां-बेटे की सुरक्षा2 / 6

मिली जानकारी के अनुसार, जेल में गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की सुरक्षा के लिए 12 प्रहरियों को लगाया गया है. वहीं, पूर्व में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी व्यवस्था होने के बावजूद दोनों की बैरकों के आस-पास अतिरिक्त सीसीटीवी लगाए गए हैं.

विज्ञापन

निगरानी में हैं समर्थ सिंह

निगरानी में हैं समर्थ सिंह3 / 6

बता दें कि 12 मई को गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की कटारा हिल्स क्षेत्र स्थित उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. प्रारंभिक दिनों में विशेष निगरानी में रखे गए समर्थ सिंह को शुक्रवार शाम को सामान्य बैरक में शिफ्ट कर दिया गया. हालांकि, उनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं की गई है.

5 अन्य प्रहरी रख रहे समर्थ पर नजर

5 अन्य प्रहरी रख रहे समर्थ पर नजर4 / 6

समर्थ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पांच प्रहरियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है. वहीं महिला जेल में निरुद्ध गिरिबाला सिंह की सुरक्षा के लिए सात महिला प्रहरियों को तैनात किया गया है.

विज्ञापन

29 कैदी इसी जेल में हैं बंद

29 कैदी इसी जेल में हैं बंद 5 / 6

महिला सेल के अस्पताल वार्ड के बाहर और आसपास अतिरिक्त कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मदद से 24 घंटे निगरानी की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, गिरिबाला ने अपने न्यायिक कार्यकाल के दौरान कई चर्चित मामलों में फैसले सुनाए थे. ऐसे करीब 60 दोषसिद्ध कैदियों में से 29 वर्तमान में इसी जेल में बंद हैं. इसी वजह से जेल प्रबंधन उन कैदियों की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रख रहा है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

CBI को है दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

CBI को है दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार6 / 6

इस बीच, सीबीआई की टीम द्वारा फारेंसिक रिपोर्ट, ट्विशा और समर्थ के इंटरनेट मीडिया के चैट्स और उनके सहयोगियों के बयानों का मिलान किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इनका मिलान कर एक प्रश्नावली बनाई जाएगी, जिनके आधार पर विशेषज्ञों से राय भी ली जाएगी. इसी आधार पर आरोपपत्र की दिशा तय होगी. सीबीआई को अभी एम्स दिल्ली में हुए दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का भी इंतजार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन