बंगाल के CM को कितनी मिलती है सैलरी? मुख्यमंत्री बनने के बाद सुवेंदु अधिकारी को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

West Bengal New CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद संभाल चुके हैं. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि बंगाल के मुख्यमंत्री को कितनी सैलरी, भत्ते और सरकारी सुविधाएं मिलती हैं.

West Bengal New CM Suvendu Adhikari
1 / 5
Credit: News24

विज्ञापन

सत्ता परिवर्तन के बाद चर्चा में CM की सैलरी

सत्ता परिवर्तन के बाद चर्चा में CM की सैलरी2 / 5

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद Suvendu Adhikari मुख्यमंत्री बन चुके हैं. इसके साथ ही लोगों की दिलचस्पी इस बात में बढ़ गई है कि बंगाल के मुख्यमंत्री को हर महीने कितनी सैलरी और कौन-कौन सी सरकारी सुविधाएं मिलती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को हर महीने लगभग 2 लाख रुपये के आसपास वेतन और अलग-अलग सरकारी भत्ते मिलते हैं. इसमें बेसिक सैलरी के अलावा कई प्रशासनिक और विशेष सुविधाएं भी शामिल रहती हैं.

विज्ञापन

सरकारी बंगला और स्टाफ की सुविधा

सरकारी बंगला और स्टाफ की सुविधा3 / 5

मुख्यमंत्री को कोलकाता में सरकारी आवास दिया जाता है. इसके साथ निजी स्टाफ, घरेलू कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी और कार्यालय संचालन के लिए अलग टीम भी मुहैया कराई जाती है. मुख्यमंत्री कार्यालय का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाती है.

Z+ सिक्योरिटी और विशेष सुरक्षा व्यवस्था

Z+ सिक्योरिटी और विशेष सुरक्षा व्यवस्था4 / 5

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को हाई लेवल सुरक्षा दी जाती है. मुख्यमंत्री को Z+ श्रेणी की सुरक्षा, बुलेटप्रूफ वाहन और कई लेयर वाली सुरक्षा टीम मिलती है. राज्य और केंद्रीय एजेंसियां लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करती हैं.

विज्ञापन

सरकारी गाड़ी और यात्रा की सुविधाएं

सरकारी गाड़ी और यात्रा की सुविधाएं5 / 5

मुख्यमंत्री को आधिकारिक इस्तेमाल के लिए कई सरकारी वाहन दिए जाते हैं. इसके अलावा राज्य के भीतर और बाहर सरकारी यात्राओं का पूरा खर्च भी सरकार उठाती है. कई मामलों में स्पेशल प्लेन और हेलिकॉप्टर सुविधा भी मुहैया कराई जाती है. मुख्यमंत्री और उनके परिवार को सरकारी मेडिकल सुविधाएं मिलती हैं. पद छोड़ने के बाद भी कई सुविधाएं जारी रह सकती हैं. पूर्व मुख्यमंत्रियों को पेंशन, सुरक्षा और मेडिकल सहायता जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन