Kal Ka Mausam June 6: देशभर में बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें अपने राज्य का हाल

जून के महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6 जून के लिए दिल्ली से लेकर बिहार, राजस्थान, केरल, तेलंगाना, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक कई राज्यों में अलग-अलग प्रकार के अलर्ट जारी किए हैं.

Kal Ka Mausam June 6
1 / 8

जून के महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6 जून के लिए दिल्ली से लेकर बिहार, राजस्थान, केरल, तेलंगाना, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक कई राज्यों में अलग-अलग प्रकार के अलर्ट जारी किए हैं.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में भारी बारिश और तेज हवाएं

दिल्ली-NCR में भारी बारिश और तेज हवाएं2 / 8

दिल्लीवासियों को 6 जून को मौसम की मार और राहत दोनों देखने को मिल सकती है. राजधानी में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना बनी हुई है, जिस दौरान हवा की रफ्तार 60-70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम 29°C रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश

उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश3 / 8

पश्चिमी और पूर्वी UP के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी. 7 से 9 जून के बीच अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और 9 जून से लू का असर फिर बढ़ सकता है. 10-11 जून को फिर से छिटपुट बारिश के आसार हैं.

बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट4 / 8

बिहार में 6 और 7 जून के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, गया, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और बेगूसराय समेत कई जिलों में खराब मौसम की संभावना है.

विज्ञापन

राजस्थान में आंधी-बारिश जारी

राजस्थान में आंधी-बारिश जारी5 / 8

अगले 2-3 दिनों तक राजस्थान के कई इलाकों में आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. 8 जून के बाद इनमें कमी आने की संभावना है, लेकिन तापमान में 2-3°C तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

केरल में रेड अलर्ट

केरल में रेड अलर्ट6 / 8

केरल में लगातार भारी बारिश जारी है. IMD ने शनिवार के लिए मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. रविवार को भी मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में रेड अलर्ट बने रहेगा.

विज्ञापन

तेलंगाना में 48 घंटे भारी बारिश

तेलंगाना में 48 घंटे भारी बारिश7 / 8

अगले 48 घंटों के दौरान नालगोंडा, सूर्यापेट, वारंगल, हनुमाकोंडा और नागरकुर्नूल जिलों में भारी बारिश हो सकती है. अगले सात दिनों तक बिजली चमकने और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है.

उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश

उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश8 / 8

उत्तराखंड में 7 जून तक पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, शिमला, चंबा, कांगड़ा, सोलन, मंडी, किन्नौर, सिरमौर और ऊना में 60-65 किमी/घंटा की हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है. मनाली में तापमान 3°C से 12°C रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन