Aaj Ka Mausam 17 June: दिल्ली NCR समेत 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में मंगलवार को जमकर बारिश हुई जिसके बाद पूरे एनसीआर का मौसम सुहाना बना हुआ है. ठंडी हवाएं चल रही हैं जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज बारिश और हवाएं चल रही हैं, जिससे गर्मी और लू से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है. मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है. दिल्ली से लेकर पंजाब और हरियाणा तक का मौसम बदलना शुरू हो गया है. 17 जून को दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड समेत देश के 10 से ज्यादा राज्यों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

weather update today
1 / 9
Chennai [Tamil Nadu], May 09 (ANI): A cyclist with an umbrella makes his way through a glistening road during heavy rainfall, in Chennai on Saturday. (ANI Photo) National::lakshmi

विज्ञापन

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम2 / 9

दिल्ली-एनसीआर में 17 जून को बारिश और आंधी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. बारिश की वजह से दिल्ली वालों को उमस और गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिली है. बुधवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बादल छाए रहने के साथ ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

आज उत्तर प्रदेश का मौसम

आज उत्तर प्रदेश का मौसम3 / 9

उत्तर प्रदेश में भी आज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में 16 से 19 जून और 22 जून, पूर्वी यूपी में 17-18 जून और 21-22 जून को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं प्रयागराज में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 70-80 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

उत्तराखंड और हिमाचल का मौसम

उत्तराखंड और हिमाचल का मौसम4 / 9

उत्तराखंड और हिमाचल में आज आंधी और बारिश और तूफान की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. हिमाचल में 17 जून को तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं 18-19 जून और उत्तराखंड में 19,20 जून को तेज बारिश और तूफान आ सकता है. 16 और 19 जून के उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है.

विज्ञापन

हरियाणा का मौसम

हरियाणा का मौसम5 / 9

17 जून को हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में हल्के बादल छाये रहने के साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने राज्य के सभी 23 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि 18 जून के लिए ऐसी कोई चेतावनी नहीं है. दिन के समय पारा फिर से बढ़ सकता है.

कहां लू से बढ़ेगी गर्मी

कहां लू से बढ़ेगी गर्मी6 / 9

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा तेलंगाना और पश्चिमी यूपी में अगले दो दिन तक लू और गर्मी से बुरा हाल रह सकता है. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में 19-22 जून, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 18-19 जून, ओडिशा में 16-18 जून, विदर्भ में 19022 जून को हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है.

विज्ञापन

आज कहां-कहां होगी बारिश?

आज कहां-कहां होगी बारिश?7 / 9

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, असम, नागालैंड, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है.

बिहार में बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार में बारिश और बिजली गिरने का खतरा8 / 9

बिहार में 17 से 19 जून के बीच मौसम बेहद सक्रिय रहेगा. पटना, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. तेज हवाओं की गति 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है.

विज्ञापन

राजस्थान में धूलभरी आंधी के साथ बारिश

राजस्थान में धूलभरी आंधी के साथ बारिश9 / 9

राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर, अजमेर और अलवर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मरुस्थलीय इलाकों में धूलभरी आंधी भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन