Kal Ka Mausam: बारिश, आंधी-तूफान... तो कहीं आसमान से बरसेगी आग, जानिए आपके शहर में कल कैसा रहेगा मौसम?

2 मई 2026 को देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा. कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं से राहत मिलेगी, जबकि कई जगहों पर गर्मी का असर जारी रहेगा. जानिए कल का पूरा मौसम अपडेट.

Kal Ka Mausam
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

करवट बदल रहा है मौसम

करवट बदल रहा है मौसम2 / 6

देशभर में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है और इसका असर कई राज्यों में साफ दिखाई दे रहा है. पिछले कुछ दिनों में आई बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. खासकर उत्तर भारत के कई हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. हालांकि ये बदलाव अस्थायी माना जा रहा है और आने वाले दिनों में मौसम फिर करवट ले सकता है.  

विज्ञापन

2 मई को कैसा रहेगा मौसम?

2 मई को कैसा रहेगा मौसम?3 / 6

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 2 मई 2026 को देश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक रह सकता है.

दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत?

दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत?4 / 6

दिल्ली-NCR में हाल ही में हुई बारिश और तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई है.  2 मई को भी मौसम सुहावना रह सकता है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की हवाएं चल सकती हैं, जिससे गर्मी का असर कम महसूस होगा.

विज्ञापन

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट5 / 6

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और आसपास के इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

गर्मी से पूरी राहत नहीं

गर्मी से पूरी राहत नहीं6 / 6

हालांकि बारिश और बादलों की वजह से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन मई महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा. मध्य और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है. दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं. (All Photos Credit: Freepik)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन