Kal Ka Mausam June 4: 12 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का खतरा, 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 4 जून के लिए देश के 12 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में 90 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं केरल में मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है.

Kal Ka Mausam
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर को मिलेगी गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर को मिलेगी गर्मी से राहत2 / 6

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से चल रही गर्मी के बीच बारिश राहत लेकर आ सकती है. मौसम विभाग ने 4 से 6 जून तक गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है. इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक कुछ इलाकों में आंधी के दौरान हवाओं की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट

पंजाब और हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट3 / 6

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां तेज बारिश, बिजली गिरने और आंधी की आशंका जताई गई है. किसानों और खुले इलाके में काम करने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.  

उत्तराखंड और हिमाचल में बढ़ा खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल में बढ़ा खतरा4 / 6

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम खराब रहने की संभावना है. तेज बारिश के साथ लैंडस्लाइड होने जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं. यात्रियों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश

यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश5 / 6

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है. इससे गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन खराब मौसम जनजीवन को प्रभावित कर सकता है.  

केरल में मानसून की दस्तक

केरल में मानसून की दस्तक 6 / 6

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 4 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में एंट्री ले सकता है. इसके बाद मानसून धीरे-धीरे देश के बाकी हिस्सों की ओर बढ़ेगा. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन