Kal Ka Mausam June 2: डरा रहा है पहाड़ों का मौसम! आधे भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

भारत मौसम विभाग (IMD) ने 2 जून 2026 के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना है. वहीं, पहाड़ों में मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है.

Kal Ka Mausam
1 / 7
Credit: AI

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?2 / 7

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम अस्थिर बना हुआ है. मौसम विभाग ने 2 जून को गरज-चमक के साथ बारिश और 50 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है.

विज्ञापन

यूपी और बिहार में आंधी-तूफान की चेतावनी

यूपी और बिहार में आंधी-तूफान की चेतावनी3 / 7

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं, बिजली गिरने और बारिश की संभावना है.  यूपी के सहारनपुर, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, हमीरपुर, अयोध्या, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और ललितपुर में मौसम करवट ले सकता है. वहीं बिहार के पटना, रोहतास, गया, नवादा, अरवल, जमुई, लखीसराय, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर और भोजपुर जिलों में कल भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम

राजस्थान और मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम4 / 7

भीषण गर्मी से जूझ रहे राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम राहत दे सकता है. कई जिलों में बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है.  

विज्ञापन

हिमाचल भी अलर्ट पर

हिमाचल भी अलर्ट पर5 / 7

हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की है. हिमाचल के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है.

उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश का असर

उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश का असर6 / 7

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका जताई गई है. 3 से 5 जून के बीच उत्ताराखंड में तेज आंधी, बिजली कड़कने और ओले गिरने का गंभीर अलर्ट है. नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, बागेश्वर, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में 60 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुजफ्फराबाद, कुपवाड़ा, पुंछ, उधमपुर, कुलगाम, गांदलबल, जम्मू, कठुआ, डोडा और अनंतनाग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल का मौसम

पश्चिम बंगाल का मौसम 7 / 7

पश्चिम बंगाल के मालदा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, कालिम्पोंग, दुर्गापुर, नादिया, जलपाईगुड़ी, बीरभूम और हुगली में 2 से 5 जून के बीच मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट जारी है. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन