Kal Ka Mausam June 10: दिल्ली-NCR में बारिश, इन राज्यों में भी आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट, क्या आपके शहर में गर्मी से मिलेगी राहत?
भारत मौसम विभाग (IMD) ने 10 जून के लिए देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में मौसम अचानक बदल सकता है. कई इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
2 / 7दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.
यूपी और बिहार में बारिश का असर
3 / 7उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. यूपी में मुजफ्फर नगर, मेरठ, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, औरैया, मैनपुरी, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, आजमगढ़, मैनपुरी, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, पीलीभीत और वाराणसी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बिहार में पटना, गया, बक्सर, सारण, सिवान, गोपालगंज, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
झारखंड, पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट
4 / 7पूर्वी भारत के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती हैं. मौसम विभाग का कहना है कि कुछ जगहों पर अचानक तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. पश्चिम बंगाल के नादिया, हावड़ा, दुर्गापुर, हुगली, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, कोलकाता, अलीपुरद्वार, पुरुलिया और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है
पहाड़ी राज्यों में भी अलर्ट
5 / 7उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं.
राजस्थान और मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम
6 / 7भीषण गर्मी झेल रहे राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश हो सकती है. मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. राजस्थान के जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, सीकर, पाली और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश में विदिशा, कटनी, इंदौर, होशंगाबाद, भोपाल, मुरैना, उज्जैन, अशोक नगर, नीमच, राजगढ़ और सीहोर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर
7 / 7केरल और तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश का अनुमान है. केरल के वायनाड, त्रिशूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, इडुक्की और कोझिकोड में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. तमिलनाडु के चेन्नई, धर्मपुरी, ईरोड, नागपट्टिनम, नीलगिरि, रानीपेट, सलेम और शिवगंगा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. (All Photos Credit: Social Media)