क्या अभिजीत दिपके को अमेरिका ने डिपोर्ट किया? विदेश मंत्रालय ने बताया सच, जानें क्या है निष्कासन का मामला

भारत में अभिजीत दिपके को अमेरिका के निकाले जाने की चर्चा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अभिजीत को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है, क्योंकि उन्होंने वीजा नियमों के उल्लंघन किया है। आइए इस दावे की सच्चाई जानते हैं...

abhijeet dipke
1 / 6

भारत सरकार ने अभिजीत दिपके को अमेरिका से निकाले जाने और डिपोर्ट किए जाने के दावों पर स्पष्टीकरण दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि मंत्रालय इस संबंध में अमेरिका के अधिकारियों से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन

वीजा नियमों का उल्लंघन करने का दावा

वीजा नियमों का उल्लंघन करने का दावा2 / 6

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि अभिजीत दिपके के द्वारा वीजा नियमों का उल्लंघन करने और उन्हें अमेरिका से निकाले जाने के दावे सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं, लेकिन अमेरिका से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन3 / 6

बता दें कि आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। खुद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके धरने पर बैठे हैं। वे आज सुबह ही अमेरिका से दिल्ली लौटे और शाम 5 बजे तक विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति लेकर जंतर-मंतर पहुंचे। उनके साथ काफी संख्या में समर्थक जुटे हैं, जो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर कॉकरोच ने भाजपा-कांग्रेस के बाद AAP को भी पीछे छोड़ा

इंस्टाग्राम पर कॉकरोच ने भाजपा-कांग्रेस के बाद AAP को भी पीछे छोड़ा4 / 6

कॉकरोच जनता पार्टी ने इंस्ट्रग्राम पर भाजपा-कांग्रेस के बाद AAP को भी पीछे छोड़ दिया है। 5 जून तक इंस्टाग्राम पर कॉकरोच के फॉलोअर्स 2.21 करोड़, बीजेपी के 94 लाख, कांग्रेस के 1.37 करोड़ और आप के 19 लाख हैं। वहीं एक्स पर कॉकरोच के फॉलोअर्स 2.5 करोड़, बीजेपी के 2.30 करोड़, कांग्रेस के 1.15 और आप के 61 लाख हैं।

विज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक हैं सोनम वांगचुक

कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक हैं सोनम वांगचुक5 / 6

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को लेकर नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। 12 जोन में नई दिल्ली को बांटकर पुलिस विभाग के आला अफसर फील्ड में उतारे गए हैं। देश के मशहूर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी विरोध प्रदर्शन के समर्थन में बयान दिया है और किसी गिरफ्तारी की स्थिति में 42 दिन के अनशन की चेतावनी दी है।

अभिजीत दिपके ने अमेरिका में बैठकर बनाई थी पार्टी

अभिजीत दिपके ने अमेरिका में बैठकर बनाई थी पार्टी6 / 6

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कॉकरोच के संदर्भ में एक बयान दिया था। इस बयान के विरोध में ही अभिजीत दिपके ने अमेरिका से एक आंदोलन शुरू किया, जिसने कॉकरोच जनता पार्टी का रूप ले लिया। आज आम आदमी पार्टी की तर्ज पर कॉकरोच जनता पार्टी को भी नेशनल पार्टी बनाने की कोशिश है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन