ट्विशा शर्मा की आखिरी तस्वीरें आई सामने, को-एक्टर विराज ने शेयर करके लिखी भावुक पोस्ट, कब रिलीज होगी फिल्म?

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा आज दुनिया में नहीं है, लेकिन अपने परिजनों, दोस्तों और साथ काम करने वाले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के दिलों में वे हमेशा जिंदा रहेंगी। ट्विशा की मौत से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। उनके को-एक्टर विराज चिलम ने मूवी के सेट से ट्विशा की तस्वीरें शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखी है।

twisha sharma
1 / 7

ट्विशा शर्मा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई थी। वह स्वभाव से इतनी चुलबुली थी कि सभी उसे पसंद करते थे। ट्विशा की आखिरी फिल्म आने वाले कुछ महीनों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म भारतीय सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसे लेकर ट्विशा शर्मा काफी उत्साहित थीं और वे टीम के साथ इसकी प्रोमोशन भी कर रही थीं।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें और पोस्ट

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें और पोस्ट2 / 7

फिल्म के अभिनेता और तेलुगु स्टार विराज चीलम ने इंस्टाग्राम पर ट्विशा को याद करते हुए, फिल्म के सेट से उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा कि ट्विशा शर्मा के निधन की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। ट्विशा शर्मा ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी, जो आने वाले महीनों में रिलीज होने वाली है, लेकिन ट्विशा की मौत से सदमे में हूं।

विज्ञापन

को-एक्टर ने बताया कैसी थी ट्विशा शर्मा?

को-एक्टर ने बताया कैसी थी ट्विशा शर्मा?3 / 7

विराज ने लिखा कि जहां तक ​​हम जानते थे, ट्विशा प्रतिभाशाली लड़की थी, जिनके बड़े सपने थे। वे काफी पॉजिटिव, मेहनती और अपने काम को लेकर जुनूनी थी। वह शानदार एक्ट्रेस थी, जिसे लोग जल्दी ही पर्दे पर देखेंगे। ट्विशा कहीं नहीं गई है, फिल्मों के रूप में वह हमेशा जिंदा रहेगा। जरा भी अंदाजा नहीं था कि फिल्म देखे बिना वह दुनिया को अलविदा कह देगी।

ट्विशा शर्मा की मां ने दी मौत की सूचना

ट्विशा शर्मा की मां ने दी मौत की सूचना4 / 7

विराज ने लिखा कि ट्विशा की मां ने फोन करके उनके निधन की सूचना दी तो मैं पूरी तरह से टूट गया। मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मैं क्या सुन रहा हूं। आंखों से आंसू बहने लगे, फिर न्यूज चैनल पर खबर पढ़ी तो यकीन हुआ। पूरी टीम उसी समय ट्विशा के परिजनों को सांत्वना देने के लिए भोपाल पहुंची। ट्विशा को इंसाफ और उसके दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

ट्विशा की मौत के पीछे जरूर कोई राज

ट्विशा की मौत के पीछे जरूर कोई राज5 / 7

विराज ने कहा कि यह मानना ​​बहुत मुश्किल है कि वह खुद सुसाइड करने जैसा कदम उठा सकती है। चाहे यह आत्महत्या हो या कुछ और, शादी के महज एक साल के अंदर उसका चले जाना बेहद दुखद और अस्वीकार्य है। इस घटना के पीछे कुछ रहस्य लगता है। सच्चाई जल्द सामने आनी चाहिए और ट्विशा शर्मा को न्याय मिलना चाहिए। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

12 मई को मिला था ट्विशा शर्मा का शव

12 मई को मिला था ट्विशा शर्मा का शव6 / 7

बता दें कि ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई की रात को हुई थी। ट्विशा के ससुराल वालों ने बताया कि उसने सुसाइड किया है, जबकि ट्विशा के शरीर पर चोट के निशान भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि ट्विशा के साथ मारपीट भी हुई थी। ट्विशा के मां-बाप ने भी उसके साथ दहेज के लिए मारपीट होने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

ट्विशा का पति समर्थ सास गिरिबाला गिरफ्तार

ट्विशा का पति समर्थ सास गिरिबाला गिरफ्तार7 / 7

ट्विशा शर्मा का 2 बार पोस्टमार्टम हुआ और 24 मई की शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 12 मई की रात को ही ट्विशा का पति फरार हो गया था, जिसने 10 दिन बार कोर्ट और थाने में सरेंडर कर दिया। वहीं उसकी सास गिरिबाला सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्विशा शर्मा केस की जांच हाई कोर्ट के आदेश पर CBI कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन