Twisha Sharma Death Case: आखिर कैसे हुई ट्विशा की मौत? लिगेचर रिपोर्ट में सामने आया ये भयानक सच

भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में पोस्टमार्टम और लिगेचर रिपोर्ट के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं. पुलिस ने फरार पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है, जबकि परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

Twisha Sharma Death Case
1 / 8
Credit: Social Media

विज्ञापन

कौन थीं ट्विशा शर्मा?

कौन थीं ट्विशा शर्मा?2 / 8

33 साल की ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थीं. वो मॉडलिंग और एक्टिंग से जुड़ी रही थीं और मिस पुणे प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुकी थीं. दिसंबर 2025 में उनकी शादी भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी. शादी के महज 5 महीने बाद उनकी संदिग्ध मौत ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया.

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ?

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ?3 / 8

पोस्टमार्टम और लिगेचर रिपोर्ट में बताया गया कि ट्विशा की मौत फांसी लगाने से हुई. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बेल्ट का इस्तेमाल किया था. ये मामला तब और गंभीर हो गया जब सामने आया कि पुलिस शुरुआत में वो बेल्ट डॉक्टरों को देना ही भूल गई थी.

पति समर्थ सिंह पर बड़ा एक्शन

पति समर्थ सिंह पर बड़ा एक्शन4 / 8

ट्विशा केस में मुख्य आरोपी उनके पति और वकील समर्थ सिंह को माना जा रहा है. घटना के बाद से ही वो फरार हैं. पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है ताकि वो देश छोड़कर भाग ना सके. भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए 6 स्पेशल टीमें बनाई हैं. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है. SIT भी मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

परिवार ने की दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

परिवार ने की दोबारा पोस्टमार्टम की मांग5 / 8

ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा अपनी बेटी की मौत को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं. परिवार ने भोपाल कोर्ट में दोबारा पोस्टमार्टम की याचिका दायर की है. उनका आरोप है कि शुरुआती जांच में गंभीर लापरवाही हुई.

8 दिन से मोर्चरी में रखा है शव

8 दिन से मोर्चरी में रखा है शव6 / 8

12 मई को हुई मौत के बाद से ट्विशा का शव भोपाल AIIMS की मोर्चरी में रखा हुआ है. परिवार ने साफ कहा है कि जब तक दोबारा पोस्टमार्टम नहीं होगा, वो अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.

विज्ञापन

CCTV फुटेज ने उठाए सवाल

CCTV फुटेज ने उठाए सवाल7 / 8

सामने आए CCTV फुटेज में ट्विशा अकेले छत की ओर जाती दिखाई दीं. बाद में पति और बाकी लोग उन्हें CPR देते नजर आए. इस फुटेज के सामने आने के बाद जांच का फोकस और बढ़ गया है.

मां को भेजे थे दर्दभरे मैसेज

मां को भेजे थे दर्दभरे मैसेज8 / 8

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विशा ने मौत से पहले अपनी मां को कई भावुक मैसेज भेजे थे. उन्होंने मां से कहा था, 'मुझे यहां से ले जाओ.'  ट्विशा के परिवार ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं ससुराल पक्ष ने इन आरोपों से इनकार किया है. पुलिस अब डिजिटल चैट, सोशल मीडिया और मेडिकल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन