Bike Challan Rules: बाइक ड्राइवर्स को महंगी पड़ सकती हैं ये 5 गलतियां, कट जाएगा 10000 का चालान

बाइक राइडिंग करते समय छोटी-सी गलती महंगी पड़ सकती है। 10000 रुपये तक का ट्रैफिक चालान कट सकता है। इसलिए बाइक पर कॉलेज, यूनिवर्सिटी, ऑफिस या बाजार जाने वाले लोगों को एक ट्रैफिक रूल के बारे में पता होना चाहिए। क्योंकि अनजाने में ही सही इस रूल का उल्लंघन ट्रैफिक चालान जरूर कटवाएगा।

Bike Challan Rules
1 / 5

ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करना हर ड्राइवर का कर्तव्य है। इनका उल्लंघन करने पर सजा हो सकती है। जुर्माना भरना पड़ सकता है। कई राज्यों ने ट्रैफिक रूल्स को लेकर कड़े नियम बनाए हुए हैं। फिर भी कुछ लोग अनजाने में तो कुछ लोग जानबूझकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं और उनका ट्रैफिक चालान कट जाता है।

विज्ञापन

गलत नंबर प्लेट कटवा सकती है चालान

गलत नंबर प्लेट कटवा सकती है चालान2 / 5

बता दें कि देश में बिना हेलमेट बाइक-स्कूटर चलाना, गलत नंबर प्लेट लगाना, प्रदूषण प्रमाण पत्र खत्म होना या लापरवाही से वाहन चलाना मना है। अब इन नियमों का उल्लंघन करना पहले से ज्यादा महंगा पड़ सकता है। क्योंकि नए सड़क नियम लागू हो गए हैं। जिनके तहत कैमरों और ऑनलाइन ट्रैकिंग से हर सड़क पर निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन

लाइसेंस-इंश्योरेंस कटवा सकते चालान

लाइसेंस-इंश्योरेंस कटवा सकते चालान3 / 5

बिना हेलमेट पहने या खराब हेलमेट पहनकर ड्राइविंग-राइडिंग करेंगे तो चालान कटेगा। वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है या गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस खत्म हो चुका है तो चालान कटेगा। अलग दिखने वाली डिजाइन वाली नंबर प्लेट लगी होती तो भी ट्रैफिक नियम का उल्लंघन होगा और फिर ट्रैफिक रूल्स के अनुसार चालान काटा जाएगा।

साइलेंसर-पॉल्यूशन का नियम न तोड़े

साइलेंसर-पॉल्यूशन का नियम न तोड़े4 / 5

बाइक में तेज आवाज करने वाला साइलेंसर लगवाना ट्रैफिक नियम का उल्लंघन है। प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने पर भी चालान कट सकता है। सड़क पर बाइक से करतब दिखाना, तेज रफ्तार में बाइक चलाना या लहराते हुए बाइक चलाना भी चालान की वजह है।बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करना और लाल बत्ती पार करना भी चालान कटवाएगा।

विज्ञापन

चालान के साथ रद्द हो सकता लाइसेंस

चालान के साथ रद्द हो सकता लाइसेंस5 / 5

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पकड़ने के लिए आजकल लाइटों पर हाई टेक्निक वाले कैमरा लगे हैं, जिनके जरिए ऑटोमेटिक चालान काटकर घर भेजा जाता है। कुछ मामलों में हजारों रुपये का चालान कट सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो सकता है। एक बाइक पर 3 लोग नहीं बैठ सकते। इसलिए बाइक चलाने से पहले नियम जरूर जांच लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन