दिल्ली की 8 सबसे अमीर फैमिली कौन? नाम-काम और नेटवर्थ जान चौंक जाएंगे आप

Delhi Top Richest Families: दिल्ली के कई बिजनेस परिवार आज भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. टेलीकॉम, एयरलाइन, फार्मा, FMCG और टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर में इन परिवारों का दबदबा है. आइए जानते हैं दिल्ली की 8 सबसे अमीर फैमिली, उनका कारोबार और कुल नेटवर्थ.

Delhi Richest Families
1 / 8
Credit: AI

विज्ञापन

सुनील भारती मित्तल फैमिली

सुनील भारती मित्तल फैमिली2 / 8

सुनील भारती मित्तल और उनका परिवार दिल्ली के सबसे अमीर परिवारों में पहले नंबर पर माना जाता है. भारती एयरटेल को उन्होंने एक छोटे कारोबार से शुरू कर ग्लोबल टेलीकॉम कंपनी बना दिया. आज एयरटेल भारत और अफ्रीका समेत कई देशों में करोड़ों ग्राहकों को सेवा दे रही है. परिवार की कुल संपत्ति करीब 5,70,312 करोड़ रुपये बताई गई है.

विज्ञापन

शिव नाडर फैमिली

शिव नाडर फैमिली3 / 8

शिव नाडर भारत के सबसे बड़े आईटी उद्योगपतियों में गिने जाते हैं. उन्होंने HCL को 1976 में शुरू किया था, जो आज 60 से ज्यादा देशों में कारोबार करती है. परिवार की नेटवर्थ करीब 1,95,864 रुपये करोड़ बताई गई है. अब कंपनी की कमान उनकी बेटी रोशनी नाडर संभाल रही हैं.

रवि जयपुरिया

रवि जयपुरिया4 / 8

रवि जयपुरिया को भारत का 'कोला किंग' कहा जाता है. उनकी कंपनी वरुण बेवरेजेज पेप्सिको की सबसे बड़ी बॉटलिंग पार्टनर्स में शामिल है. इसके अलावा देवयानी इंटरनेशनल के जरिए KFC और Pizza Hut जैसे ब्रांड भी ऑपरेट किए जाते हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 1.18 लाख करोड़ आंकी गई है.

विज्ञापन

कपिल और राहुल भाटिया

कपिल और राहुल भाटिया5 / 8

कपिल भाटिया और राहुल भाटिया ने भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो खड़ी की. 2006 में शुरू हुई ये एयरलाइन आज घरेलू एविएशन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखती है. परिवार की कुल नेटवर्थ 72,644 करोड़ से ज्यादा बताई गई है.

जुनेजा ब्रदर्स 

जुनेजा ब्रदर्स 6 / 8

Ramesh Juneja और Rajeev Juneja ने मैनकाइंड फार्मा को भारत की बड़ी दवा कंपनियों में शामिल किया. सस्ती दवाओं और हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स के दम पर कंपनी तेजी से आगे बढ़ी. परिवार की कुल संपत्ति 54,019 करोड़ बताई गई है.

विज्ञापन

राय गुप्ता परिवार 

राय गुप्ता परिवार 7 / 8

Anil Rai Gupta और उनका परिवार इलेक्ट्रिकल गुड्स कंपनी Havells India चलाता है. फैन, वायर, स्विच और घरेलू उपकरणों के बाजार में कंपनी की मजबूत पकड़ है. परिवार की नेटवर्थ 46,581 करोड़ से ज्यादा बताई गई है.

बर्मन परिवार 

बर्मन परिवार 8 / 8

Anand Burman और बर्मन परिवार Dabur के मालिक हैं. आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स, जूस और हेल्थकेयर से जुड़े प्रोडक्ट्स के जरिए कंपनी ने देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई. परिवार की कुल संपत्ति ₹41,003 करोड़ बताई गई है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन