New Toll Tax Rules: टोल टैक्स पर बड़ा फैसला, अब इस हाईवे पर बने बैरियर पर नहीं पड़ेगा रुकना

दिल्ली की एक सड़क आज से टोल फ्री हो गई है। लोगों को अब UER-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड) पर बने एक टोल प्लान पर रुकने की जरूरत नहीं है। खुद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टोल प्लाजा को बैरियर फ्री किया।

Toll Tax Rules
1 / 5

दिल्ली में UER-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड) पर बना मुंडका बकरवाला टोल प्लाजा बैरियर फ्री हो गया है। इस टोल प्लाजा पर अब मल्टी-लेन फ्री फ्लो सिस्टम भी लागू हो गया है। ऐसे में अब लोगों को इस टोल प्लाजा पर रुकने और टैक्स देने की जरूरत नहीं है। अब उनका समय और पेट्रोल-डीजल दोनों की बचत होगी।

विज्ञापन

रोड पर AI टेक्नोलॉजी वाले कैमरे

रोड पर AI टेक्नोलॉजी वाले कैमरे2 / 5

बता दें कि मुंडका बकरवाला रोड पर अब AI टेक्नोलॉजी वाले कैमरे लग गए हैं, जो उन वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की डिटेल पर फोकस करेंगे, जो 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से इस रोड से गुजरेंगें। कैमरों के वर्किंग होते ही टोल बैरियर पर रुके बिना लोग अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

विज्ञापन

20 किलोमीटर के दायरे की छूट पर चिंता

20 किलोमीटर के दायरे की छूट पर चिंता3 / 5

दिल्ली और आस-पास रहने वाले लोगों ने रोड के टोल फ्री होने पर खुशी जताई है, लेकिन UER-2 से सटे गांवों और कॉलोनियों के लोगों में 20 किलोमीटर के दायरे की छूट को लेकर चिंता जताई है कि वह बरकरार रहेगी या नहीं? दिल्ली पंचायत संघ ने इस छूट को लागू रखने की मांग केंद्र और राज्य सरकार से की है।

ग्रामीणों-किसानों का भला सोचने की अपील

ग्रामीणों-किसानों का भला सोचने की अपील4 / 5

दिल्ली पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव के अनुसार, ऑटोमेटिक टोल सिस्टम लागू होने से 20 किलोमीटर के दायरे वाली छूट खत्म हो जाएगी। नई व्यवस्था लागू करने से पहले ग्रामीणों, किसानों एवं स्थानीय लोगों के हितों को देखते हुए समाधान निकाला जाना चाहिए था। अब पंचायत बुलाकर इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

मुंडका टोल पर लंबी लाइनों से मिली छूट

मुंडका टोल पर लंबी लाइनों से मिली छूट5 / 5

बता दें कि मुंडका बकरवाला टोल पर अब फाटक नहीं हैं तो गाड़ियां बिना रुके दौड़ सकती हैं। टोल प्लाजा पर लगे ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे और सेंसर फास्टैग को स्कैन करके खुद पैसे काट लेंगे। इससे समय के साथ ईंधन बचेगा और लंबी लाइन में भी नहीं लगना पड़ेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन