Kal Ka Mausam: 19 राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, 80 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. 4 मई को अगले 12 घंटों के भीतर 19 राज्यों में तेज आंधी, भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. कई जगहों पर हवाओं की रफ्तार 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है.

19 राज्यों में मौसम का बड़ा अलर्ट जारी
2 / 6भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 4 मई को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. अगले 12 घंटों के भीतर देश के 19 राज्यों में मौसम तेजी से बदल सकता है. कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने की वजह से हो रहा है. इससे उत्तर, मध्य और पूर्व भारत के बड़े हिस्से प्रभावित होंगे. लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.
70-80 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
3 / 6कई इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इतनी तेज हवाएं पेड़ों को गिरा सकती हैं, बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा सकती हैं और ट्रैफिक में रुकावट पैदा कर सकती हैं. खासकर शहरी इलाकों में जहां ऊंची इमारतें और निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां जोखिम ज्यादा है. लोगों को सलाह दी गई है कि वो खुले में पार्किंग, कमजोर ढांचे और होर्डिंग्स से दूर रहें.
किन राज्यों में ज्यादा असर?
4 / 6इस मौसम का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में देखने को मिलेगा. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ जगहों पर तेज बारिश और तूफान का खतरा ज्यादा रहेगा. मौसम विभाग ने अलग-अलग राज्यों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
5 / 6दिल्ली-NCR में कल भी तेज हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट आएगी. इससे पहले 2 मई को भी दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश हुई.
यूपी और बिहार में अलर्ट
6 / 6उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने सलाह दी है कि बारिश और तूफान के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और पानी के स्रोतों के पास जाने से बचें. बिजली गिरने की घटनाएं इस दौरान बढ़ सकती हैं. (All Photos Credit: Freepik)



















