Thalapathy Vijay Car Collection: BMW से लेकर मारुति सुजुकी और मोपेड तक, थलापति विजय के गैराज में खड़ी हैं ये गाड़ियां

Tamil Actor Leader Thalapathy Vijay Car Collection: बड़े पर्दे पर जादू बिखेरने के बाद राजनीति में उतरे तो वहां भी 'थलापति' साबित हुए विजय. विजय अरबपति हैं और उनके पास कई गाडियां हैं. चुनावी हलफनामे में TVK प्रमुख ने अपनी गाडियों का भी खुलासा किया है. उनके गैराज में लग्जरी और सादगी दोनों का अनोखा मेल दिखाई देता है. विजय के गैराज में कुल ₹7.52 करोड़ के वाहन शामिल हैं. इस कलेक्शन की सबसे खास बात यह है कि जहां एक तरफ करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां शान बढ़ा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ 45 हजार की एक मामूली मोपेड भी खड़ी है.

Thalapathy Vijay Car Collection.jpg
1 / 8

विज्ञापन

लेक्सस (Lexus) LM 350h

लेक्सस (Lexus) LM 350h2 / 8

विजय थलापति के कार कलेक्शन में लेक्सस LM 350h भी शामिल है, जो सबसे प्रीमियम कार है. ये कार आराम और क्लास दोनों का ही प्रतीक है. करीब 2.20 करोड़ रुपये की कीमत वाली ये लग्जरी MPV कार अपनी स्मूथ और रिलैक्स्ड ट्रैवल के लिए जानी जाती है. इसमें 2.5-लीटर का पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन है, जो इसे शक्तिशाली बनाता है. इसके अंदर का हिस्सा किसी कार से ज्यादा एक प्राइवेट लाउंज जैसा लगता है, जिसमें 48 इंच का विशाल डिस्प्ले और अल्ट्रा-प्रीमियम सीटें दी गई हैं.

विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू (BMW) 5 सीरीज

बीएमडब्ल्यू (BMW) 5 सीरीज3 / 8

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थलापति विजय के पास BMW 5 सीरीज भी है. 74.80 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली ये सेडान 2.0 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ आती है. ये कार अपने शानदार ड्राइविंग अनुभव और प्रीमियम इंटीरियर (कर्व्ड डिस्प्ले और एम्बिएंट लाइटिंग) के लिए मशहूर है.

BMW i7

BMW i74 / 8

विजय थलापति के पास BMW i7 के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) ट्रेंड को भी अपना रहे हैं. इस फुल इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है. 449 hp की पावर के साथ यह जबरदस्त परफॉर्मेंस देती है. लेकिन इसकी असली खासियत पिछली सीट का अनुभव है, जहां थिएटर स्क्रीन और नेक्स्ट-लेवल कंफर्ट मिलता है.

विज्ञापन

टोयोटा वेलफायर (Toyota Vellfire)

टोयोटा वेलफायर (Toyota Vellfire)5 / 8

राजनीति में कदम रखने के बाद टोयोटा वेलफायर कथित तौर पर विजय की सबसे पसंदीदा कार बन गई है. करीब 1.19 करोड़ रुपये की कीमत वाली यह MPV मशहूर हस्तियों और राजनेताओं के बीच बेहद लोकप्रिय है. 2.5-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन और आलीशान स्पेस के कारण यह लंबी शहर यात्राओं और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए सबसे उपयुक्त है.

विजय के कार कलेक्शन में मारुति सुजुकी स्विफ्ट भी

विजय के कार कलेक्शन में मारुति सुजुकी स्विफ्ट भी 6 / 8

एक्टर से नेता बने विजय के कार कलेक्शन में सबसे साधारण और आम आदमी से जुड़ी भी एक कार शामिल है. जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींचती है. जिसका नाम है 'मारुति सुजुकी स्विफ्ट'. जी हां, रिपोर्ट्स का दावा है कि TVK नेता विजय के पास एक स्विफ्ट भी है. उन्हें चुनाव के दौरान इसका इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया है. भारत की सबसे पसंदीदा हैचबैक में से एक ये कार किफायती है. इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन है.

विज्ञापन

रोल्स-रॉयस घोस्ट (Rolls-Royce Ghost)

रोल्स-रॉयस घोस्ट (Rolls-Royce Ghost)7 / 8

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय के पास पहले 'रोल्स-रॉयस घोस्ट सीरीज I' भी थी, जिसे सेल के लिए रखा गया था. ये लग्जरी सेडान 6.6-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन से लैस होती है, जो 563 bhp की पावर जनरेट करती है. 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली यह कार महज 4.8 सेकंड में 0-60 mph की रफ्तार पकड़ सकती थी. 2009 से 2014 के बीच बनी इस कार की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये थी.

सबसे बड़ा सरप्राइज है TVS XL Super

सबसे बड़ा सरप्राइज है TVS XL Super8 / 8

थलापति विजय के गैराज का सबसे चौंकाने वाला सदस्य है TVS XL Super. जहां दुनिया भर के सेलिब्रिटीज केवल करोड़ों के सुपरबाइक्स का शौक रखते हैं, वहीं विजय के पास ₹44,900 की यह मामूली मोपेड होना हर किसी को चौंकाता है. यह वह वाहन है जिसे भारत का मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारी अपनी रोजी-रोटी के लिए इस्तेमाल करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन