Gas Cylinder Rules: LPG कनेक्शन सरेंडर करने पर कितना मिलेगा रिफंड? पढ़ें इंडेन-भारत और HP गैस एजेंसी के नियम
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के युद्ध के बाद भारत में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए कई नियम लागू किए गए हैं। इनमें एक नियम 25 दिन और 45 दिन के बुकिंग पीरियड का है। दूसरा नियम PNG कनेक्शन लेने पर 30 दिन में LPG कनेक्शन सरेंडर करने का है। इस नियम के मद्देनजर ऑयल कंपनियों ने LPG कनेक्शन सरेंडर करने रिफंड के लिए भी नियम बनाए हैं।

कच्चे तेल का संकट देखते हुए केंद्र सरकार ने देशवासियों को निर्देश दिया कि वे अपने गैस कनेक्शन को LPG से PNG पर स्विच करें और सिलेंडर वाले कनेक्शन को सरेंडर करें। अगर ऐसा नहीं किया तो LPG कनेक्शन निलंबित कर दिया जाएगा। सरकार के आदेश के बाद तेल-गैस कंपनियां लोगों को LPG कनेक्शन सरेंडर करने करके PNG कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।
इंडेन गैस का कनेक्शन सरेंडर करने पर कितना रिफंड मिलेगा?
2 / 6इंडेन कंपनी का LPG कनेक्शन लेने के लिए सिक्योरिटी जमा करानी होती है जो कनेक्शन सरेंडर करने पर वापस मिल जाती है? यह राशि सिलेंडर की कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग होती है। पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में रहने वाले ग्राहकों को 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर लेते समय 2000 रुपये जमा करने पड़ते हैं, जबकि भारत के अन्य राज्यों में यह फीस 2200 रुपये है। 5 किलो के घरेलू सिलेंडर के लिए 1150 रुपये सिक्योरिटी देनी होती है। 5 किलो के कंपोजिट LPG सिलेंडर के लिए यह फीस 2200 रुपये और 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर के निए 3000 रुपये है। 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी 2400 रुपये है और लॉट वाल्व वाले 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के लिए यह राशि 3900 रुपये है, जो कनेक्शन सरेंडर करने पर वापस मिल जाती है।
भारत गैस का कनेक्शन सरेंडर करने पर कितना रिफंड मिलेगा?
3 / 6भारत गैस का LPG कनेक्शन लेने के लिए ग्राहकों को 3500 रुपये से लेकर 3900 रुपये तक की सिक्योरिटी जमा करनी होती है। 2 सिलेंडर वाले कनेक्शन के लिए यह फीस 5700 रुपये से 6100 रुपये तक होती है। पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में ग्राहकों को 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए 2000 रुपये सिक्योरिटी देनी होती है, जबकि भारत के अन्य राज्यों में यह फीस 2200 रुपये है, जो कनेक्शन सरेंडर करने पर वापस मिल जाती है।
HP गैस का कनेक्शन सरेंडर करने पर कितना रिफंड मिलेगा?
4 / 6HP गैस का LPG कनेक्शन लेने के लिए ग्राहकों को सिलेंडर के लिए 2200 रुपये और रेगुलेटर के लिए 250 रुपये सिक्योरिटी देनी होती है। 2 सिलेंडर के लिए यह फीस 4400 रुपये और रेगुलेटर के लिए 250 रुपये है, कनेक्शन सरेंडर करने पर वापस मिल जाती है।
गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए 25 दिन और 45 दिन का नियम
5 / 6गैस सिलेंडर रिफिल कराने के लिए बुकिंग की अवधि को बढ़ा दिया गया है। पहले एक के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन के बाद बुक कराया जा सकता था, लेकिन अब शहरी इलाकों में रहने वाले ग्राहकों के लिए यह अवधि 25 दिन की हो गई है। वहीं ग्रामीण इलाकों में रहने वालो लोगों के लिए यह अवधि 45 दिन है।
LPG कनेक्शन सरेंडर करने के लिए 30 दिन का नियम
6 / 6मई 2026 में केंद्र सरकार की घोषणा के अनुसार PNG कनेक्शन लेने के बाद 30 दिन के अंदर LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। सरकार ने एक घर में 2 गैस कनेक्शन रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सख्ती से आदेश दिया गया है कि एक घर में केवल एक ही गैस कनेक्शन होना चाहिए। PNG ग्राहकों को नए LPG कनेक्शन के लिए आवेदन करने या अपने मौजूदा LPG सिलेंडरों को रिफिल करने की अनुमति भी नहीं है।