School Closed News: दिल्ली-UP से बिहार-राजस्थान तक 32 से 60 दिनों के लिए बंद रहेंगे सभी स्कूल, देखें किस राज्य में किने दिनों तक पड़ी गर्मियों की छुट्टियां!

अक्सर लोगों के मन में सवाल है कि भारत में किस राज्य में बच्चों की कितने दिनों की छुट्टियां पड़ी हैं. आइए इस स्टोरी में जानते हैं कुछ राज्यों के बारे में.

School Closed News
1 / 12

देश के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी अपना असर कुछ इस तरह दिखा रही है कि लोगों को घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है. कई राज्यों में गर्मी 44 डिग्री पार दर्ज की गई, जो बड़े खतरे की ओर इशारा करती है. IMD की अलर्ट को देखते हुए भारत के अलग-अलग राज्यों में सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं किस राज्य में कितने दिन की छुट्टियां पड़ी हैं.  

विज्ञापन

IMD अलर्ट

IMD अलर्ट 2 / 12

IMD ने दिल्ली, हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों में लोगों को अलर्ट किया है, क्योंकि आने वाले दिनों में भारत के कई राज्यों में गर्मी 45 पार भी हो सकती है. भारी लू के कारण तबीयत बिगड़ना आदि कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को सेहत का ख्याल रखने को दोपहर में बाहर निकलने से रोका है.

विज्ञापन

अलग-अलग राज्यों में शिक्षा बोर्ड ने जारी किया नोटिस

अलग-अलग राज्यों में शिक्षा बोर्ड ने जारी किया नोटिस3 / 12

दिल्ली समेत कई राज्यों की शिक्षा बोर्ड और CBSE, ICSE, अन् बोर्ड ने IMD के अलर्ट को देखते हुए छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. ऐसा मौसम में बच्चों का स्कूल आना और सिर पर चढ़ी दोपहर की कड़कती धूप में घर जाना उनकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. इन्हीं सब एंगल को देखते हुए छुट्टियों का ऐलान हो चुका है.

राजधानी दिल्ली में कितने दिन की छुट्टियां

राजधानी दिल्ली में कितने दिन की छुट्टियां4 / 12

दिल्ली सरकार ने गर्मी को देखते हुए और बच्चों की सेहत का ख्याल करते हुए मई 11 से 30 जून 2026 तक छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. यानी राजधानी में लगभग 50 दिन गर्मी की छुट्टी रहेगी.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कितने दिन की छुट्टियां?

उत्तर प्रदेश में कितने दिन की छुट्टियां?5 / 12

यूपी सरकार ने भी गर्मी के अलर्ट को देखते हुए राज्य में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी में 20 मई से 15 जून 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि, यूपी के कुछ शहरों में स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किए गए हैं.

राजस्थान में भी गर्मी की छुट्टियों का ऐलान

राजस्थान में भी गर्मी की छुट्टियों का ऐलान6 / 12

गर्मी की मार झेल रहा राजस्थान में भी गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान हो चुका है. राज्य में 17 मई से 20 जून 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे. वहीं कुछ जिलों में टाइमिंग में पहले ही बदलाव किए जा चुके थे.

विज्ञापन

बिहार में कब पड़ेंगी गर्मी की छुट्टियां?

बिहार में कब पड़ेंगी गर्मी की छुट्टियां?7 / 12

बिहार में अभी स्कूल बंद नहीं हुए हैं, राज्य में 1 जून से 20 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी. हालांकि, माना जा रहा है कि अगर गर्मी ज्यादा पड़ती है, तो छुट्टियां बढ़ाई भी जा सकती है.

हरियाणा में छुट्टियों का ऐलान

हरियाणा में छुट्टियों का ऐलान8 / 12

गर्मी का बढ़ता पारा देख हरियाणा सरकार ने तय वक्त से पहले ही गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. पहले राज्य में 1 जून से 30 जून 2026 तक गर्मी की छुट्टियां घोषित हुई थी, लेकिन IMD के अलर्ट को देखते हुए सरकार ने 20 मई को फैसला लिया कि राज्य में 25 मई से स्कूल बंद हो जाएंगे.

विज्ञापन

पंजाब में भी छुट्टियों का ऐलान

पंजाब में भी छुट्टियों का ऐलान9 / 12

गर्मी को देखते हुए पंजाब में भी गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है. राज्य में 25 मई 2026 से छुट्टियां शुरू हो जाएंगी और 1 जुलाई से स्कूल खुल जाएंगे.

तेलंगाना में शुरू हो चुकी छुट्टियां

तेलंगाना में शुरू हो चुकी छुट्टियां10 / 12

तेलंगाना में गर्मी को देखते हुए 24 अप्रैल से ही गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई थी, जो 11 जून तक रहेगी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भी छुट्टियों का ऐलान

पश्चिम बंगाल में भी छुट्टियों का ऐलान11 / 12

पश्चिम बंगाल में, सरकारी सहायता प्राप्त और प्रायोजित स्कूलों में 11 मई से 31 मई, 2026 तक छुट्टियां शुरू हो गई हैं. राज्यभर में जारी लू की स्थिति के कारण इस अवकाश को बढ़ा दिया गया है.

छत्तीसगढ़ में छुट्टियां शुरू

छत्तीसगढ़ में छुट्टियां शुरू12 / 12

छत्तीसगढ़ के स्कूल इस साल बढ़ते तापमान के कारण 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है. माना जा रहा है कि यह सबसे लंबी गर्मियों की छुट्टियां होंगी. (Image: Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन