'सामने आ जाए तो मार दूंगी...', सोनम को जमानत मिलने पर छलका रघुवंशी की मां का दर्द

हत्या के संगीन आरोपों में घिरी पत्नी को जमानत मिलने पर पीड़ित परिवार का गुस्सा फूट पड़ा है. बेबस मां और भाई ने कानूनी सिस्टम पर सवाल उठाते हुए इसे 'अंधा कानून' करार दिया है.

sonam.jpg
1 / 6

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम को जमानत मिलने पर मां का गुस्सा फूट पड़ा है. कोर्ट के बाहर रोते हुए मां ने कहा कि अगर वह कातिल दुल्हन सामने आ जाए तो मैं उसे खुद खत्म कर दूंगी.

विज्ञापन

क्या पैसों के दम पर मिली आरोपी को राहत?

क्या पैसों के दम पर मिली आरोपी को राहत?2 / 6

उमा रघुवंशी ने कानूनी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए साजिश के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि इतने संगीन जुर्म के बाद भी बेल मिलना यह बताता है कि शायद कानून वाकई अंधा हो गया है.

विज्ञापन

कैसे मातम में बदली थी वह शाही शादी?

कैसे मातम में बदली थी वह शाही शादी?3 / 6

11 महीने पहले जिस घर में शहनाइयां बज रही थीं वहां अब सिर्फ सन्नाटा और आंसू बचे हैं. जिस बहू को बड़े अरमानों से घर लाए थे उसी पर अपने पति की जान लेने का संगीन इल्जाम लगा है.

हनीमून पर क्या हुआ था वो खौफनाक कांड?

हनीमून पर क्या हुआ था वो खौफनाक कांड?4 / 6

शिलांग के हसीन वादियों में हनीमून मनाने गए राजा की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था. आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया और फिर गायब होने का नाटक किया.

विज्ञापन

क्या भाई का कानून से उठ गया है भरोसा?

क्या भाई का कानून से उठ गया है भरोसा?5 / 6

मृतक के भाई ने भरे मन से कहा कि फिल्मों में सुना था कि कानून अंधा होता है लेकिन आज अपनी आंखों से देख लिया. परिवार का मानना है कि अगर आरोपी कोई लड़का होता तो शायद उसे इतनी जल्दी रिहाई नहीं मिलती.

क्या अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा परिवार?

क्या अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा परिवार?6 / 6

इंसाफ की उम्मीद में हार मान चुके पिता और मां अब इस जमानत को रद्द कराने की तैयारी में हैं. उन्होंने कसम खाई है कि बेटे के हत्यारों को फांसी के फंदे तक पहुंचाने के लिए वे आखिरी सांस तक लड़ेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन