PF Interest Update: प्रोविडेंट फंड में ब्याज जमा हुआ या नहीं? ऑनलाइन चेक करें बैलेंस, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
देशभर के प्रोविडेंट फंड (PF) खाता धारकों के अकाउंट में ब्याज के पैसे क्रेडिट होंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 का ब्याज जमा होगा है, जिसके बारे में जानने के लिए समय-समय पर बैलेंस चेंक करते रहें। बैलेंस ऑनलाइन चेक किया जा सकता है, इसके लिए एक प्रोसेसे फॉलो करना होगा।

EPFO खाता धारक अपनी पासबुक को ऑनलाइन डाउनलोड करके या उमंग ऐप के जरिए चेक कर सकते हैं कि ब्याज जमा हुआ है या नहीं। पासबुक में प्रोविडेंट फंड से जुड़ी एंट्री चेक करके यह भी देख सकते हैं कि कंपनी की तरफ से PF और EPFO से ब्यान जमा हो रहा है या नहीं।
8.25 प्रतिशत की दर से मिलता ब्याज
2 / 5बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) हाल वित्तीय वर्ष के आखिर में EPF ब्याज जमा करता है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ग्राहकों को उनके टोटल बैलेंस पर 8.25 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज मिलेगा। बता दें कि कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) पर कोई ब्याज नहीं दिया जाता है।
प्रोविडेंट फंड में इस तरह होता योगदान
3 / 5EPFO के नियमों के तहत, सरकारी कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते का 12 प्रतिशत योगदान प्रोविडेंट फंड में देते हैं। कंपनी की ओर से भी 12 प्रतिशत का योगदान दिया जाता है। इसमें से 3.67 प्रतिशत पैसा EPF खाते में जाता है और 8.33 प्रतिशत पैसा EPS खाते में जमा होता है।
बैलेंस और ब्याज ऑनलाइन कैसे चेक करें?
4 / 5EPFO पासबुक के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं और अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और पासवर्ड सबमिट करके लॉग इन करें। अपनी सदस्य आईडी सेलेक्ट करें और EPF पासबुक खोलें। पासबुक में ब्याज की एंट्री चेक करें। ब्याज की एंट्री आमतौर पर मार्च का PF अपडेट होने के बाद दिखाई देती है।
उमंग ऐप से बैलेंस-ब्याज कैसे चेक करें?
5 / 5उमंग ऐप डाउनलोड करें और ओपन करके सरकारी सेवाओं वाले ऑप्शन पर जाएं। वहां EPFO सेलेक्ट करके कर्मचारी केंद्रित सेवाएं पर क्लिक करें। यहां पासबुक देखें ऑप्शन चुनें। UAN सबमिट करके 'OTP प्राप्त करें' पर क्लिक करें। OTP सबमिट करके EPF पासबुक तक पहुंचने के लिए लॉग इन करें। पासबुक खुल जाएगी और उसमें आप EPF के साथ ब्याज की एंट्री चेक कर सकते हैं।



















