Petrol Diesel Price Hike: बड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल के रेट फिर बढ़े, जानें अब कितने रुपये महंगा हुआ ईंधन?

देशवासियों को तेल कंपनियों ने फिर महंगाई का झटका दिया है। क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम फिर से बढ़ा दिए गए हैं। जी हां, 9 दिन में तीसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं, जिसके लिए पेट्रोल पंपों को आधी रात को ही ईमेल कर दिया गया था।

petrol diesel.jpg (1)
1 / 6

पेट्रोल-डीजल के नए दाम आज 23 मई दिन शनिवार से लागू हो गए हैं। पेट्रोल का रेट 91 पैसे और डीजल का रेट 86 पैसे बढ़ाया गया है, जबकि 19 मई को पेट्रोल का रेट 87 पैसे और डीजल का रेट 91 पैसे बढ़ाया गया है और 15 मई को 3 रुपये से ज्यादा रेट बढ़ाया गया था।

विज्ञापन

दिल्ली में आज से ये होगा नया रेट

दिल्ली में आज से ये होगा नया रेट2 / 6

वहीं रेट बढ़ने के बाद आज से दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये की बजाय 99.51 रुपये प्रति लीटर मिलेगी। वहीं डीजल 91.58 रुपये की बजाय 92.49 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जो भारतीयों को बड़ा झटका है। रेट बढ़ने से भारतीयों की जेब पर बोझ और ज्यादा बढ़ गया है।

विज्ञापन

क्यों बढ़ाए जा रहे पेट्रोल डीजल के रेट?

क्यों बढ़ाए जा रहे पेट्रोल डीजल के रेट?3 / 6

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का कारण मिडिल ईस्ट के तनावपूर्ण हालात हैं। ईरान और अमेरिका में शांति समझौता न होने के कारण फिर से युद्ध छिड़ने के हालात बने हुए हैं। वहीं होर्मुज स्ट्रेट अभी तक ब्लॉक है। इस वजह से भारत को पर्याप्त मात्रा में कच्चा तेल नहीं मिल रहा है।

रूस से भी नहीं मिल रहा कच्चा तेल

रूस से भी नहीं मिल रहा कच्चा तेल4 / 6

बता दें कि भारत अब रूस से भी कच्चा तेल नहीं खरीद पा रहा है। क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर रूस से कच्चा तेल खरीदने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। हालांकि युद्ध के चलते रूस से तेल खरीदने की अस्थायी छूट मिली थी, लेकिन अब वह छूट भी रिन्यू नहीं की जा रही।

विज्ञापन

15 मई को करीब 3 रुपये बढ़ा था रेट

15 मई को करीब 3 रुपये बढ़ा था रेट5 / 6

पेट्रोल और डीजल का रेट अप्रैल 2022 के बाद पहली बार 15 मई 2026 को बढ़ाया गया था। उस दिन पेट्रोल के दामों में प्रति लीटर 3.14 रुपये का इजाफा हुआ था, जिसके बाद पेट्रोल का रेट बढ़कर 94.67 रुपये से 97.77 रुपये हो गया था। वहीं डीजल का रेट 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ने के बाद 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया था।

19 मई को कुछ पैसे बढ़ाया गया था रेट

19 मई को कुछ पैसे बढ़ाया गया था रेट6 / 6

5 दिन बाद 19 मई को फिर पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ाया गया था। 87 पैसे बढ़ने के बाद पेट्रोल का रेट दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये की बजाय 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गया था। वहीं डीजल 91 पैसे महंगा होने के बाद 90.67 रुपये की बजाय 91.58 रुपये प्रति लीटर मिलने लगा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन