Work Permit New Rules: वर्क परमिट वीजा से जुड़े 5 नियम बदले, जानें किसे लगा झटका और किसे हुआ फायदा?

कनाडा ने वर्क परमिट के लिए वीजा के नियम बदल दिए हैं। कनाडा के इमिग्रेशन रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) ने वीजा प्रोसेसिंग टाइम को लेकर नए अपडेट जारी किए हैं। इससेपाकिस्तान का फायदा होगा, लेकिन कई देशों को झटका लगेगा।

passport visa rules
1 / 5

नए नियम के तहत कनाडा के वर्क परमिट के लिए पाकिस्तान के आवेदकों के लिए वीजा प्रोसेसिंग टाइम 8 सप्ताह से घटाकर 6 सप्ताह कर दिया गया है। वहीं नाइजीरिया के आवेदकों के लिए प्रोसेसिंग टाइम 6 सप्ताह से बढ़कर 12 सप्ताह हो गई है।

विज्ञापन

भारतीयों के लिए नहीं बदला वर्क परमिट टाइम

भारतीयों के लिए नहीं बदला वर्क परमिट टाइम2 / 5

नए नियम के लिए अनुसार, कनाडा के वर्क परमिट वीजा प्रोसेसिंग टाइम भारतीय आवेदकों के लिए 9 सप्ताह का ही रहेगा। वहीं अमेरिका और फिलीपींस के आवेदकों के लिए समय 5 और 8 सप्ताह रहेगा। लेकिन कनाडा के अपने निवासियों के लिए प्रोसेसिंग टाइम 212 दिन से घटाकर 206 कर दिया गया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान को स्टडी परमिट में भी हुआ है फायदा

पाकिस्तान को स्टडी परमिट में भी हुआ है फायदा3 / 5

कनाडा इमिग्रेशन के नए नियमों के अनुसार, स्टडी परमिट के के वीजा का प्रोसेसिंग टाइम 11 सप्ताह से घटाकर 7 सप्ताह किया गया है। भारत के लिए यह टाइम 4 सप्ताह का ही रहेगा। कनाडा के आवेदकों के लिए टाइम 6 सप्ताह का है। अमेरिका और फिलीपींस के लिए 5 सप्ताह का है। वहीं नाइजीरिया के लिए यह समय 5 सप्ताह से बढ़ाकर 6 सप्ताह कर दिया गया है।

विजिटर वीजा के लिए प्रोसेसिंग टाइम कितना रहेगा

विजिटर वीजा के लिए प्रोसेसिंग टाइम कितना रहेगा4 / 5

कनाडा ने विजिटर वीजा के लिए प्रोसेसिंग टाइम बढ़ा दिया है। भारत के लिए टाइम 27 की बजाय 28 दिन हो गया है। अमेरिका के लिए 22 दिन से बढ़ाकर 25 दिन, फिलीपींस के लिए 18 दिन से बढ़ाकर 20 दिन, कनाडा निवासियों के लिए11 दिन से बढ़ाकर 16 दिन कर दिया गया है। वहीं पाकिस्तान के लिए यह समय 50 दिन का रहेगा। नाइजीरिया में यह 47 दिन की बजाय 48 दिन हो गया है।

विज्ञापन

सुपर वीजा की प्रोसेसिंग में भारतीयों को बड़ी राहत

सुपर वीजा की प्रोसेसिंग में भारतीयों को बड़ी राहत5 / 5

कनाडा के सुपर वीजा के लिए प्रोसेसिंग टाइम को लेकर भारत और पाकिस्तान के आवेदकों का फायदा हुआ है। भारत के लिए प्रोसेसिंग टाइम 160 दिन से घटाकर 117 दिन कर दिया गया है, टाइम 43 दिन कम हुआ है। पाकिस्तान में यह अवधि 107 दिन से घटाकर 75 दिन की गई है। वहीं अमेरिका के लिए प्रोसेसिंग टाइम 103 दिनों से बढ़ाकर 115 किया गया है। नाइजीरिया में यह 35 से बढ़कर 37 दिन हो गया, जबकि फिलीपींस में यह 32 दिन ही रहेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन