Passport Visa New Rules: पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा से जुड़े 4 नए नियम, जानकर ही प्लान करें फैमिली ट्रिप

गर्मी की छुट्टियों में दोस्तों या परिवार के साथ विदेश यात्रा प्लान की है तो वीजा से जुड़े 4 नए नियमों के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। इससे आपको वीजा लेने और टिकट बुकिंग करने में बड़ी आसानी होगी।

passport New service
1 / 5

गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले 4 देशों ने अपने वीजा के नियम बदल दिए है। इनमे फ्रांस, वियतनाम, थाइलैंड और साउथ कोरिया शामिल हैं। अगर इन देशों के लिए ट्रिप प्लान किया है तो नए वीजा नियमों के बारे में जान लें।

विज्ञापन

फ्रांस ने भारतीयों के लिए ट्रांजिट वीजा खत्म किया

फ्रांस ने भारतीयों के लिए ट्रांजिट वीजा खत्म किया2 / 5

फ्रांस ने 10 अप्रैल 2026 से,भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ट्रांजिट वीजा खत्म कर दिया गया है। यानी अब भारतीय यात्रियों को फ्रांस के एयरपोर्ट पर ट्रांजिट वीजा नहीं लेना पड़ेगा। लेकिन उन्हें इंटरनेशन ट्रांजिट जोन के अंदर रहना होगा। वहीं अगर किसी नॉन-शेंगेन देश की यात्रा कर रहे हैं तो ट्रांजिट वीजा लेना पड़ेगा। अगर भारतीय कुछ दिन के लिए फ्रांस के ट्रिप पर आते थे तो उन्हें ट्रांजिट वीजा के लिए अप्लाई करना पड़ता था, लेकिन अब नहीं लेना पड़ेगा।

विज्ञापन

वियतनाम में डिजिटल इमिग्रेशन डिक्लेयरेशन फॉर्म अनिवार्य हुआ

वियतनाम में डिजिटल इमिग्रेशन डिक्लेयरेशन फॉर्म अनिवार्य हुआ3 / 5

भारतीय यात्रियों को अब वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी पहुंचने पर डिजिटल इमिग्रेशन डिक्लेयरेशन फॉर्म भरना पड़ेगा। 15 अप्रैल 2026 से वियतनाम के टैन सोन न्हाट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले सभी विदेशी पासपोर्ट धारकों से डिजिटल इमिग्रेशन डिक्लेयरेशन फॉर्म भरवाया जा रहा है। यह फॉर्म शहर में पहुंचने पर 72 घंटों के अंदर ऑनलाइन जमा करना होगा। यह फॉर्म फ्री है और इसे सबमिट करने पर एक क्यूआर कोड जनरेट होगा, जिसे इमिग्रेशन डेस्क पर दिखाना होगा।

थाईलैंड ने एंट्री वीजा फीस बढ़ाई

थाईलैंड ने एंट्री वीजा फीस बढ़ाई4 / 5

थाईलैंड में भारतीय पर्यटकों को 60 दिन के लिए बिना वीजा एंट्री मिलती है, लेकिन 27 अप्रैल से लंबी अवधि तक रहने के लिए या एक से ज्यादा बार आने के लिए लिए जाने वाले वीजा की फीस बढ़ा दी है। ऐसे में थाईलैंड का वीजा अब 3000 रुपये में लगेगा। वहीं एक से अधिक बार एंट्री करने वाले पर्यटक को टूरिस्ट वीजा के लिए 13500 रुपये देने पड़ेंगे।

विज्ञापन

दक्षिण कोरिया ने वीजा फीस माफी की अवधि बढ़ाई

दक्षिण कोरिया ने वीजा फीस माफी की अवधि बढ़ाई5 / 5

दक्षिण कोरिया ने भारतीयों के लिए ग्रुप वीजा फीस की छूट को 30 जून 2027 तक के लिए बढ़ा दिया है, जिससे 1155 रुपये प्रोसेसिंग फीस भी खत्म हो गई है। यह छूट केवल रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंसियों के जरिए ग्रुप टूर की बुकिंग करने वाले यात्रियों पर लागू होती है। सिंगल यात्री इस छूट के दायरे में नहीं आएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन