दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों की सूची जारी, भारतीय पासपोर्ट की रैंक गिरी, जानें अब कितने देशों में वीजा फ्री एंट्री?

भारतीय पासपोर्ट धारकों को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि दुनियाभर में भारतीय पासपोर्ट की स्थिति और मजबूती में गिरावट आ गई है। ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 ने दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों की सूची जारी की है, जिसमें रैंक वाइज देशों का नाम है, लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस बार भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में गिरावट आई है।

passport
1 / 6

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 ने 197 देशों की सूची जारी की है, जिसमें भारतीय पासपोर्ट की रैंक 125 है, जबकि साल 2025 में यह रैंक 124 थी। साल 2023 और 2021 में रैंक 127 थी। पिछले 5 साल में भारत सिर्फ 2 रैंक ऊपर चढ़ा है। इसके साथ ही अब भारतीयों को दुनियाभर के 26 देशों में ही बिना वीजा के एंट्री मिलेगी।

विज्ञापन

अब सिर्फ 56 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलेगी

अब सिर्फ 56 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलेगी2 / 6

भारतीय पासपोर्ट धारक अब भूटान, नेपाल, जमैका, मकाऊ, फिलिस्तीन, ट्यूनीशिया, अंगोला और बारबाडोस समेत 56 देशों में बिना वीजा के या वीजा ऑन अराइवल पर एंट्री कर सकते हैं। लेकिन अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, चीन और संयुक्त अरब अमीरात समेत 80 से ज्यादा देशों में एंट्री के लिए वीजा की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन

भारत के पड़ोसी देशों की रैंक क्या?

भारत के पड़ोसी देशों की रैंक क्या?3 / 6

भारतीय पासपोर्ट से ऊपर 124वें नंबर पर नामीबिया है। वहीं अजरबैजान 126वें नंबर पर है। फिलीपींस, मोरक्को और उज्बेकिस्तान भी लिस्ट में भारत से पीछे हैं। भारत के पड़ोसी देशों में चीन 104 नंबर पर है। बांग्लादेश 166वें, नेपाल 164वें और पाकिस्तान 188वें नंबर पर है, जो सबसे कमजोर और खराब पासपोर्ट वाले देश हैं।

यूरोपीय देशों के हैं 10 सबसे ताकतवर पासपोर्ट

यूरोपीय देशों के हैं 10 सबसे ताकतवर पासपोर्ट 4 / 6

दुनिया के 10 सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों में 9 देश यूरोप के हैं। इन 9 देशों के नाम स्वीडन, स्विट्जरलैंड, फिनलैंड, जर्मनी, नीदरलैंड्स, डेनमार्क, आयरलैंड, ब्रिटेन, नॉर्वे हैं। वहीं 10वें नंबर पर सिंगापुर है। अमेरिका और फ्रांस दोनों 11वें नंबर पर हैं। जबकि कनाडा 13वें स्थान पर है।

विज्ञापन

हेनले इंडेक्स में भारत की रैंक 85

हेनले इंडेक्स में भारत की रैंक 855 / 6

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, साल 2025 में भारतीय पासपोर्ट 85वें नंबर पर था। जनवरी 2026 में पासपोर्ट की रैंकिंग में 10 नंबरों का उछाल आया और भारतीय पासपोर्ट 75वें नंबर पर मिल गया। लेकिन अब मई में भारतीय पासपोर्ट 80वें नंबर पर आ गया है, यानी भारतीय पासपोर्ट की रैकिंग में 5 नंबरों की गिरावट आई है। वहीं भारतीय नागरिक अब 55 से 58 देशों में वीजा फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल यात्रा कर सकते हैं।

हेनले इंडेक्स में सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे मजबूत

हेनले इंडेक्स में सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे मजबूत6 / 6

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट है, जहां के नागरिक 192 देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं। लिस्ट में दूसरे स्थान पर जापान, दक्षिण कोरिया और संयुक्त अरब अमीरात के पासपोर्ट हैं, जिनके नागरिक 187 देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन