अरब सागर में संकट में फंसा भारतीय जहाज, पाकिस्तान ने जब सुनी गुहार... किया कुछ ऐसा, आप भी करेंगे तारीफ

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष ज्यादा और सुलह शायद ही कभी होगी. पाकिस्तान की नापाक हरकतों के बावजूद भी भारत ने कई बार रिश्तों को सुधारने की कोशिश की है, लेकिन पीठ में छुरा घोंपने वाले देश से उम्मीद ही क्या की जा सकती है. हालांकि पाकिस्तान की नेवी ने हाल ही में कुछ ऐसा किया, जिसकी भारत में भी तारीफ हो रही है.

India Pakistan Navy rescue Arabian Sea
1 / 6

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष ज्यादा और सुलह शायद ही कभी होगी. पाकिस्तान की नापाक हरकतों के बावजूद भी भारत ने कई बार रिश्तों को सुधारने की कोशिश की है, लेकिन पीठ में छुरा घोंपने वाले देश से उम्मीद ही क्या की जा सकती है. हालांकि पाकिस्तान की नेवी ने हाल ही में कुछ ऐसा किया, जिसकी भारत में भी तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

पाकिस्तान नेवी ने दुनिया को चौंकाया

पाकिस्तान नेवी ने दुनिया को चौंकाया2 / 6

अगर आपसे कहें कि पाकिस्तान भी कभी मुसीबत में भारत का साथ दे सकता है तो आपका कैसा रिएक्शन होगा? जी हां, इस बात पर यकीन करना मुश्किल है, लेकिन ऐसा सच में हुआ है. अरब सागर में फंसे एक भारतीय जहाज को बचाकर पाकिस्तानी नेवी ने इंसानियत की मिसाल पेश की है.

विज्ञापन

संकट में फंसा भारतीय जहाज

संकट में फंसा भारतीय जहाज3 / 6

पाकिस्तान की नौसेना ने अरब सागर में एक भारतीय जहाज को तकनीकी खराबी के बाद सहायता उपलब्ध कराई है. यह जहाज ओमान से भारत की ओर जा रहा था और उसके चालक दल ने मदद की गुहार लगाई थी.

मदद के लिए आया पाकिस्तान

मदद के लिए आया पाकिस्तान4 / 6

भारतीय अधिकारियों के अनुरोध पर पाकिस्तानी नौसैनिक इकाई ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए राहत और तकनीकी सहायता पहुंचाई. पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार, यह अभियान मुंबई स्थित मैरीटाइम रेस्क्यू एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर के संपर्क के बाद शुरू किया गया.

विज्ञापन

पाकिस्तान नेवी को मिला था डिस्ट्रेस कॉल

पाकिस्तान नेवी को मिला था डिस्ट्रेस कॉल5 / 6

भारतीय जहाज एमवी गौतम से डिस्ट्रेस कॉल मिलने के बाद पाक नौसेना ने समन्वित तरीके से कार्रवाई की. इस दौरान चालक दल के लिए भोजन, जरूरी आपूर्ति और तकनीकी सहयोग की व्यवस्था की गई. पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी के जहाज PNS कश्मीर को राहत कार्य के लिए तैनात किया गया.

जहाज पर कितने लोग मौजूद?

जहाज पर कितने लोग मौजूद?6 / 6

जहाज पर मौजूद छह भारतीय और एक इंडोनेशियाई नागरिक सहित सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं. समुद्री सुरक्षा के लिहाज से यह कार्रवाई सामान्य मानी जा सकती है, लेकिन भारत-पाकिस्तान संबंधों की मौजूदा स्थिति के कारण इस पर खास नजर रही.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन