Kal Ka Mausam: कल भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत! उत्तर भारत में जारी रहेगा भीषण लू का कहर, इस तारीख से बदल सकता है मौसम

देश के कई राज्यों में गर्मी और लू का कहर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक 27 मई को भी उत्तर और मध्य भारत में भीषण लू चलेगी. हालांकि 29 मई के बाद तापमान में गिरावट और बारिश की उम्मीद है.

Kal Ka Mausam
1 / 7
Credit: AI

विज्ञापन

कल कैसा रहेगा मौसम?

कल कैसा रहेगा मौसम?2 / 7

उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बुधवार को भी भीषण लू का कहर जारी रहेगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

किन राज्यों में सबसे ज्यादा गर्मी?

किन राज्यों में सबसे ज्यादा गर्मी?3 / 7

मौसम विभाग के मुताबिक, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है. वहीं पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी तापमान बेहद ज्यादा रहने वाला है. कई शहरों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है.

यूपी में हालात सबसे ज्यादा खराब

यूपी में हालात सबसे ज्यादा खराब4 / 7

उत्तर प्रदेश में नौतपा शुरू होते ही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. बांदा में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. झांसी, आगरा, उरई और प्रयागराज जैसे शहर भी 45 डिग्री के ऊपर पहुंच गए हैं. मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के लिए गंभीर Heatwave Alert जारी किया है.  

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?5 / 7

दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक लू का असर बना रहेगा. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है. रात में भी तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है.

कब मिलेगी गर्मी से राहत?

कब मिलेगी गर्मी से राहत?6 / 7

IMD के मुताबिक, 29 मई के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके कारण तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है.  

विज्ञापन

किन राज्यों में बारिश के आसार?

किन राज्यों में बारिश के आसार?7 / 7

29 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, धूल भरी आंधी और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन