Nautapa 2026: नौतपा छुड़ाने लगा पसीने, 9 दिन में कितना करेगा परेशान? जानें 5 साल में कैसा रहा रिकॉर्ड‌

देश में आज से (25 मई) नौतपा शुरू हो गया है. ऐसा माना जाता है कि नौतपा के दौरान उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ेगी. राजस्थान के श्रीगंगानगर का पारा 48 डिग्री तक पहुंच चुका है. वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने देश के 18 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी दी है. इस दौरान विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. वहीं, डॉक्टर्स भी नौतपा में खुद को हाइड्रेट रखने की अपील करते आ रहे हैं.

nautapa 2026
1 / 7

विज्ञापन

क्या कहते हैं पिछले रिपोर्ट?

क्या कहते हैं पिछले रिपोर्ट?2 / 7

नौतपा का पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड देखें तो पता चलता है कि तापमान कभी 49.2 तो कभी 50 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. 5 साल में कभी ऐसा नहीं हुआ कि तापमान 47 डिग्री से कम रहा हो. अगर हवा सूखी और गर्म है तो तापमान तेजी से बढ़ता है. इसलिए यह कहा जा रहा है कि इस साल भी तापमान का रिकॉर्ड बन सकता है.

विज्ञापन

क्या है नौतपा और कब से कब तक चलेगा?

क्या है नौतपा और कब से कब तक चलेगा?3 / 7

नौतपा एक लोक-मान्यता है. इसे सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में रहने वाले नौ दिनों से जोड़ा जाता है. इन दिनों में उत्तर और मध्य भारत में गर्मी बढ़ने की संभावना रहती है. लेकिन यह गारंटी नहीं है कि हर जगह हर दिन रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ही पड़ेगी. कई बार अलग-अलग इलाकों में मौसम के मिजाज में बदलाव भी देखा जाता है. इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होकर दो जून 2026 तक चलेगा यानी कुल नौ दिन. यह तारीखें ज्योतिषीय गणना और पंचांग आधारित बताई जा रही हैं.

इस साल कितना तपाएगा नौतपा?

इस साल कितना तपाएगा नौतपा?4 / 7

वैसे तो गर्मी का असर आपके जिले, शहर पर निर्भर करता है. फिर भी कुछ स्पष्ट संकेत समझे जा सकते हैं. अगर हवा सूखी और गर्म है तो तापमान तेजी से बढ़ता है. अगर बादल, आंधी या हल्की बारिश हो जाए, तो अधिकतम तापमान कुछ समय के लिए नीचे आ सकता है. गर्म रातें (उच्च न्यूनतम तापमान) ज्यादा परेशानी बढ़ाती हैं. लू का असर शरीर पर सीधे पड़ता है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों पर. इसीलिए डॉक्टर इस दौरान प्रायः घर से न निकलने की सलाह देते हैं. निकलना भी पड़े तो सावधानी बरतने की सलाह. क्योंकि मौसम का कोई भरोसा नहीं.

विज्ञापन

कब चलती है हीटवेव?

कब चलती है हीटवेव?5 / 7

मौसम विज्ञान के अनुसार, हीट वेव के अपने मानक हैं. यह वेबसाइट पर दर्ज भी हैं. मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे, तब हीट वेव पर विचार होता है. अगर वास्तविक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर हो जाए, तो भी हीट वेव घोषित की जा सकती है.

नौतपा में क्या करें?

नौतपा में क्या करें?6 / 7

पानी बार-बार पिएं. प्यास का इंतजार न करें. छाछ, ओआरएस, नींबू पानी लें. दोपहर में धूप से बचें. हल्के रंग के, ढीले, सूती कपड़े पहनें. सिर ढकें. छाता या टोपी रखें.

विज्ञापन

क्या न करें?

क्या न करें?7 / 7

खाली पेट धूप में न निकलें. शराब और बहुत ज्यादा कैफीन से बचें. बच्चों एवं बुजुर्गों को बंद गाड़ी में अकेला न छोड़ें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन