Monsoon की पहली बारिश में मुंबई हुआ जलमग्न, कई रास्ते बंद, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है. मुंबई में मानसून के पहुंचने के साथ ही भारी बारिश का दौर भी शुरू हो चुका है. बीती रात (23 जून) तेज बारिश हुई और जिसके कारण मुंबई शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला. वहीं, लोगों ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए हैं.

mumbai rain alert
1 / 7

विज्ञापन

IMD ने जारी की मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी

IMD ने जारी की मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी2 / 7

बता दें कि बारिश के कारण अंधेरी इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ. जहां भारी बारिश के कारण अंधेरी सबवे (अंडरपास) पानी से भर गया है. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सुरक्षा के मद्देनजर अंडरपास को बंद कर दिया है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

निचले इलाकों में जलभराव

निचले इलाकों में जलभराव3 / 7

महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश का दौर जारी है. जिसके कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. जलभराव के कारण कुछ जगहों पर यातायात बाधित होने की भी संभावना है. जिसके कारण सुबह के समय ऑफिस जाने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

मुंबई सहित कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मुंबई सहित कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी4 / 7

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

शहर में बारिश का कैसा है हाल?

शहर में बारिश का कैसा है हाल?5 / 7

बता दें कि मुंबई में बीती रात 5-6 घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में 71 से 99 मिलीमीटरर तक बारिश दर्ज की गई है. वहीं, 23 जून की सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक सबसे ज्यादा बारिश नायर अस्पताल (सेंट्रल मुंबई) में दर्ज की गई, जहां 78.96 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

आज भी हो सकती है मुंबई में बारिश

आज भी हो सकती है मुंबई में बारिश 6 / 7

बता दें कि मुंबई में घने बादल छाए हुए हैं, कई इलाकों में लगातार तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जून को दिनभर मुंबई में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. ऐसे में सड़कों पर पानी भरने और यातायात प्रभावित होने की संभावना है.

विज्ञापन

मुंबई में 13 दिन लेट पहुंचा मानसून

मुंबई में 13 दिन लेट पहुंचा मानसून 7 / 7

दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार, 23 जून को मुंबई पहुंचा है. यह अपने सामान्य आने की तारीख से 13 दिन देरी से आया है. मुंबई में मानसून के दस्तक की सामान्य तारीख 10 जून है. IMD ने बताया कि मानसून ने अब मध्य अरब सागर के बाकी हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ और इलाकों समेत मुंबई, तेलंगाना और ओडिशा के बचे हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन