अंतरिक्ष में भयानक सौर तूफान की चेतावनी, धरती पर छा सकता है अंधेरा, करोड़ों मोबाइल-इंटरनेट यूजर्स के लिए खतरा!

सूर्य में फिर भयानक विस्फोट होने वाला है और अंतरिक्ष में खतरनाक सौर तूफान आ सकता है, जो धरती से टकराया तो विनाशकारी साबित हो सकता है। भारत के नैनीताल में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के पूर्व निदेशक और सौर वैज्ञानिक डॉ. वहाबउद्दीन ने यह अलर्ट दिया है।

solar storm
1 / 5

डॉ. वहाबउद्दीन के अनुसार, सूर्य का 25वां सौर चक्र चल रहा है और पिछले डेढ़ साल में सूर्य की सतह पर कई विस्फोट हो चुके हैं। कई बार सौर तूफान आ चुका है। एक बार फिर ऐसा होगा, क्योंकि सूर्य पर नया उभरा सन स्पॉट एआर 4482 धरती की ओर मुड़ गया, जिसमें विस्फोट होने वाला है।

विज्ञापन

नए सन स्पॉट का मुंह धरती की ओर

नए सन स्पॉट का मुंह धरती की ओर2 / 5

वैज्ञानिक के अनुसार, सूर्य की सतह पर पिछले दिनों ही नया सन स्पॉट उभरा, जिसे वैज्ञानिकों ने कैप्चर किया। लेकिन चिंता वाली बात यह है कि इसका मुंह धरती की ओर है। जब इसमें विस्फोट होगा तो सौर तूफान उठेगा, वह सीधे धरती की तरफ बढ़ेगा, जिससे धरती पर अंधेरा छा सकता है।

विज्ञापन

धरती पर प्रलय ला सकता सौर तूफान

धरती पर प्रलय ला सकता सौर तूफान3 / 5

वैज्ञानिक के अनुसार, विस्फोट के साथ सूर्य से जबरदस्त सौर ज्वालाएं भी निकलेंगी, जो तूफान बनकर धरती पर प्रलय मचा सकती हैं। धरी पर विस्फोट हो सकते हैं। समुद्र में ज्वार-भाटा आ सकता है। भूकंप आने से धरती हिल सकती है। पावर ग्रिड, रेडियो और मोबाइल सिग्नल ठप हो सकते हैं।

3 दिन पहले भी हुआ सूर्य में विस्फोट

3 दिन पहले भी हुआ सूर्य में विस्फोट4 / 5

वैज्ञानिकों ने गत मंगलवार को सन स्पॉट से निकलने वाली M-4 कैटेगरी की सौर ज्वाला कैप्चर की थी, जिससे अंतरिक्ष में करीब 10 लाख किलोमीटर एरिया में गर्म प्लाज्मा फैल गया, लेकिन इसका ज्यादातर हिस्सा सूर्य की सतह पर ही गिर गया। अब नए सन स्पॉट में धमाका होगा और धरती के ध्रुवों पर आरोरा के रूप में खूबसूरत रंग-बिरंगी रोशनी दिखेगी।

विज्ञापन

आदित्य एल-वन सूर्य की निगरानी कर रहा

आदित्य एल-वन सूर्य की निगरानी कर रहा5 / 5

अंतरिक्ष विज्ञानियों ने नए सन स्पॉट से उठने वाले भू-चुंबकीय सौर तूफान से अंतरिक्ष में सेटेलाइट को नुकसान पहुंचने की आशंका है। धरती पर रेडियो सिग्नल और पावर ग्रिड ठप पड़ने की आशंका है। भारतीय सौर अंतरिक्ष यान आदित्य एल-वन सूर्य की निगरानी कर रहा है, जो सोलर साइकिल पूरा होने पर विस्फोट का अलर्ट देगा, ताकि धरती को बचा सकें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन