14 May Madhya Pradesh Weather: आंधी तूफान के बीच मध्य प्रदेश में पारा 45 के पार, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Madhya Pradesh Weather 14 may: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्यप्रदेश के धार, इंदौर, उज्जैन समेत 15 जिलों में प्रचंड गर्मी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में लू चलने का अलर्ट है. तेज गर्मी का प्रकोप रात को भी जारी रहेगा.

madhya pradesh weather 14 may, aaj ka mausam, madhya pradesh orange alert, Madhya Pradesh Weather, ujjain weather, indore weather
1 / 5

Madhya Pradesh Weather 14 may: एक तरफ जहां IMD ने आधे देश में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, वहीं मध्यप्रदेश में प्रचंड गर्मी से लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. दिन के साथ रात को भी तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने के आसार हैं. जानें कौन-कौन से जिलों पर असर?

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के किन जिलों में प्रचंड गर्मी

मध्यप्रदेश के किन जिलों में प्रचंड गर्मी2 / 5

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, धार, इंदौर, उज्जैन के अलावा रतलाम, देवास, गुना में तापमान 40 के पार दर्ज किया गया है. रायसेन, राजगढ़, नमदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, शाजापुर, आगर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, नरिसंहपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इन जिलों में रातें भी गर्म

मध्यप्रदेश के इन जिलों में रातें भी गर्म3 / 5

दक्षिण-पूर्वी MP को छोड़कर मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं. मौसम विशेषज्ञ एचएस पांडे के मुताबिक, प्रदेश का पश्चिमी हिस्सा पूरी तरह से हीट जोन में है. यहां भीषण गर्मी का प्रकोप शाम के बाद रात को भी जारी रहेगा. न्यूनतम तापमान भी अधिकतम बना रहने का अनुमान है.

इंदौर में सुनसान दिखी सड़कें

इंदौर में सुनसान दिखी सड़कें4 / 5

भीषण गर्मी का प्रकोप इतना है कि राजधानी इंदौर में सड़कें दोपहर को सुनसान नजर आईं. यहां तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा रहा. लगातार दूसरे दिन भी लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए. रतलाम में तापमान 28.6 डिग्री, भोपाल में 28.9 डिग्री, उज्जैन में 29.2 डिग्री, जबलपुर में 29.5 डिग्री और सतना में पारा 28.7 डिग्री दर्ज किया गया.

विज्ञापन

15 मई को भी जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप

15 मई को भी जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप5 / 5

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 15 मई को भी मध्यप्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नमदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी शामिल हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन