Gas Subsidy New Rules: गैस सिलेंडर से जुड़े 2 नए अपडेट, 2 दिन में नहीं किया ये काम तो न LPG मिलेगी न सब्सिडी

देशभर के गैस उपभोक्ताओं के लिए रिमांडर है कि आज और कल में 2 काम जरूर निपटा लें। अगर नहीं किए तो न गैस सिलेंडर मिलेगा और न ही सब्सिडी मिलेगी। गैस कनेक्शन कट जाएगा और उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी रुक जाएगी।

LPG Gas Cylinder New Booking Price
1 / 7

दरअसल, देश की तीनों गैस एजेंसियों Indane, HP और भारत गैस ने PNG-LPG कनेक्शन और ई-केवाईसी यानी आधार कार्ड लिंकिंग अनिवार्य कर दी है और इसे लेकर अपने उपभोक्ताओं को अलर्ट किया है। 2 दिन के अंदर ई-केवाईसी करानी जरूरी है, नहीं तो सब्सिडी नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

10 करोड़ से ज्यादा लोगों की सब्सिडी रुकेगी

10 करोड़ से ज्यादा लोगों की सब्सिडी रुकेगी2 / 7

Indane, HP और भारत गैस के 10 करोड़ से ज्यादा गैस उपभोक्ताओं को मिलने वाली 300 रुपये सब्सिडी पर संकट मंडरा रहा है। क्योंकि ज्यादातर लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थी हैं तो बिना e-KYC (आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन) कराए उज्ज्वला योजना की सब्सिडी बंद हो सकती है। 30 जून तक का समय है, e-KYC पूरी करा लें। अगर नहीं कराई तो सब्सिडी रोकने के साथ-साथ लंबे समय तक वेरिफिकेशन नहीं कराने वाले गैस कनेक्शनों को ब्लॉक भी किया जा सकता है।

विज्ञापन

LPG कनेक्शन सरेंडर करने के लिए 2 दिन

LPG कनेक्शन सरेंडर करने के लिए 2 दिन3 / 7

गैस एजेंसियों ने दूसरा अलर्ट गैस सिलेंडर कनेक्शन को लेकर दिया है कि अगर PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन ले लिया है तो 2 दिन के अंदर अपना गैस सिलेंडर कनेक्शन सरेंडर कर दें, नहीं तो एक जुलाई से कनेक्शन काट दिया जाएगा। फिर न सिलेंडर मिलेगा और न ही PNG कनेक्शन मिलेगा। फिर नए सिरे से कनेक्शन लेना होगा, जिससे आर्थिक बोझ तो बढ़ेगा ही, घर में कुकिंग गैस का संकट भी गहरा जाएगा।

मोबाइल ऐप से कराएं ई-केवाईसी

मोबाइल ऐप से कराएं ई-केवाईसी4 / 7

अपनी गैस कंपनी इंडेन, HP या भारत गैस का ऑफिशियल मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगइन करें। e-KYC या Link Aadhaar ऑप्शन सेलेक्ट करके आधार नंबर दर्ज करें। आधार कार्ड से कनेक्ट मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें। फेस ऑथंटिकेशन पूरा करें, जिसके लिए मोबाइल में UIDAI का Aadhaar FaceRD ऐप होना चाहिए। दोनों प्रक्रियाएं पूरी होने पर मोबाइल पर SMS के जरिए ई-केवाईसी होने का मैसेज आ जाएगा।

विज्ञापन

गैस एजेंसी जाकर ई-केवाईसी कराएं

गैस एजेंसी जाकर ई-केवाईसी कराएं5 / 7

ई-केवाईसी गैस एजेंसी के दफ्तर जाकर भी कराई जा सकती है। इसके लिए आपके पास गैस कनेक्शन की पासबुक, आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए। एजेंसी का कर्मचारी बायोमेट्रिक मशीन से e-KYC को अपडेट कर देगा।

30 दिन के अंदर बंद हो जाएगा कनेक्शन

30 दिन के अंदर बंद हो जाएगा कनेक्शन6 / 7

केंद्र सरकार ने मई 2026 में LPG (रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) अमेंडमेंट ऑर्डर 2026 को लागू कर दिया था। इस नियम के अनुसार, जिसके पास पीएनजी कनेक्शन है, उसने अगर एलपीजी कनेक्शन सरेंडर नहीं किया तो उसका इंडेन, एचपी और भारत गैस कनेक्शन 30 दिन के अंदर ऑटोमेटिक बंद हो जाएगा। अगर उपभोक्ता खुद अपना कनेक्शन बंद करवाता है तो उसे ट्रांसफर वाउचर जारी होगा, जिससे भविष्य में जरूरत पड़ने पर एलपीजी कनेक्शन भी मिल जाएगा।

विज्ञापन

3 महीने की डेडलाइन खत्म होने में 2 दिन बचे

3 महीने की डेडलाइन खत्म होने में 2 दिन बचे7 / 7

केंद्र सरकार ने पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने के लिए 30 जून तक समय दिया था, जिसे खत्म होने में 2 दिन बच हैं। ऐसे में अगर आपके पास पीएनजी कनेक्शन है तो जल्द से जल्द एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दें। सरकार का मकसद एलपीजी के कच्चे तेल की सप्लाई पर निर्भरता को खत्म करना है। क्योंकि मिडिल ईस्ट में संकट गहराने पर सप्लाई बाधित होती है, जिससे देश में कुकिंग गैस का संकट खड़ा होता है। केंद्र सरकार इस संकट को खत्म करना चाहती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन