LPG Cylinder KYC Rules: LPG कनेक्शन के लिए नया नियम, सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के लिए KYC की अनिवार्य
LPG Connection New Rules: देश में LPG सिलेंडर को लेकर गहराए संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस कनेक्शन के लिए एक नया नियम लागू कर दिया है। केंद्र सरकार ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए कनेक्शन को लेकर नई शर्त रखी है, जिसका पालन करना अनिवार्य है।

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत सरकार ने घरेलू गैस कनेक्शन के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (KYC) अनिवार्य कर दिया है, ताकि सही लाभार्थियों को LPG सब्सिडी मिल सके। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन फेस स्कैन करके कंप्लीट की जाती है।
मोबाइल ऐप से वेरिफिकेशन होगी
2 / 5LPG कनेक्शन की KYC वेरिफिकेशन इंडेन गैस एजेंसी, भारत गैस एजेंसी और HP गैस एजेंसी की ऑफिशियल ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप से घर बैठे मुफ्त में की जा सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट और LPG एजेंट से बात करें।
गैस कनेक्शन KYC का सरकारी आदेश
3 / 5बता दें कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने रविवार को सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है। MoPNG ने अपने X अकाउंट पर यह जानकारी दी है कि सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) अनिवार्य है।
LPG कमर्शियल सिलेंडर का संकट गहराया
4 / 5बता दें कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण भारत में LPG सिलेंडरों की कमी हुई है। इसके कारण होटल, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड स्टॉल, आर्मी कैंटीन, पुलिस कैंटीन आदि बंद होने की कगार पर आ गई है, जिस वजह से लाखों का आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
मीडिल ईस्ट में जंग से होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक
5 / 5बता दें कि मिडिल ईस्ट में इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद हो गया है। इस रास्ते से भारत का करीब 90 प्रतिशत LPG आयात होता है। इससे कमर्शियल फूड सेक्टर में सप्लाई बाधित हुई, क्योंकि इस सेक्टर में ओवन, फ्रायर, ग्रिल और हाई-स्पीड कुकिंग होती है।



















