Cylinder Booking Update: गैस सिलेंडर 25 दिन से पहले खत्म हो जाए तो क्या करें? यहां जानें बैकअप के 3 तरीके

देश में गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए 25-45 का फॉर्मूला बनाया गया है। लेकिन यह फॉर्मूला कुछ लोगों के लिए अब परेशानी बनने लगा है। क्योंकि सिलेंडर अगर समय से पहले खत्म हो जाए तो वे क्या करेंगे? इसके लिए बैकअप के लिए 3 तरीके बताए गए हैं।

Cylinder
1 / 6

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान के युद्ध ने होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक कराया। इससे देश में कुकिंग गैस की कमी हुई और कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद हुई। घरेलू गैस का संकट न गहराए, गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग न हो, इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने नए नियम बनाकर लोगों को उनका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

Advertisment

2 कैटेगरी में फिक्स किया लॉकिंग पीरियड

2 कैटेगरी में फिक्स किया लॉकिंग पीरियड2 / 6

बता दें कि केंद्र सरकार ने सिलेंडर की बुकिंग के लिए लॉकिंग पीरियड फिक्स कर दिया है। इसके लिए लोगों को 2 कैटेगरी में बांटकर बुकिंग का नया सिस्टम लागू किया है। पहला, अगर आप शहर में रहते हैं तो 25 दिन बाद दूसरा सिलेंडर बुक कर पाएंगे। यदि गांव में या दूरदराज के इलाकों में रहते हैं तो दूसरा सिलेंडर 45 दिन बाद बुक होगा।

विज्ञापन

उज्ज्वला योजना पर भी लागू होगा नियम

उज्ज्वला योजना पर भी लागू होगा नियम3 / 6

केंद्र सरकार ने लॉकिंग पीरियड का फैसला डिमांड को मैनेज करने के लिए उठाया है। क्योंकि गैस की किल्लत होने की अफवाहों की वजह से लोगों ने 15 दिन के अंदर ही अपना दूसरा सिलेंडर बुक कर लिया था। वहीं सरकार ने स्पष्ट किया है कि 25 और 45 दिन में बुकिंग का नियम घरेलू LPG कनेक्शनों पर लागू होगा, चाहे वे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के कनेक्शन हों।

25-45 दिन में सिलेंडर खत्म हो तो क्या करें?

25-45 दिन में सिलेंडर खत्म हो तो क्या करें?4 / 6

अगर सिलेंडर 25 या 45 दिन में ही खत्म हो जाए और आपके पास एक ही सिलेंडर है तो घबराएं नहीं। आपके पास समाधान के लिए 3 विकल्प हैं। पहला आप गैस एजेंसी जाकर दूसरे सिलेंडर के लिए आवेदन करें। जब आपके पास 2 सिलेंडर हो जाएंगे तो एक को भरवाकर रखें और दूसरा इस्तेमाल करें। जब एक खाली हो जाए तो दूसरे को इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

सिलेंडर के लिए 2 अन्य विकल्प ये हो सकते

सिलेंडर के लिए 2 अन्य विकल्प ये हो सकते5 / 6

अगर सिलेंडर 25 या 45 दिन में खत्म हो जाएं तो बाजार में 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर उपलब्ध हैं। नजदीकी गैस एजेंसी या चुनिंदा पेट्रोल पंप से सिर्फ आईडी प्रूफ दिखाकर छोटू सिलेंडर खरीद सकते हैं। इसके अलावा लोग कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, क्योंकि लॉकिंग पीरियड का नियम सिर्फ घरेलू गैस कनेक्शनों पर लागू है, कमर्शियल पर नहीं।

OTP देने पर ही डिलीवर हो पाएगा सिलेंडर

OTP देने पर ही डिलीवर हो पाएगा सिलेंडर6 / 6

नए नियमों के अनुसार, अब गैस एजेंसी सिलेंडर की डिलीवरी ओटीपी (OTP) के बिना नहीं करेगी। केंद्र सरकार ने यह सिस्टम शुरू किया है, जिसके अनुसार, DAC (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) देने पर ही सिलेंडर मिलेगा। यह कोड सिलेंडर की बुकिंग होने पर बिल के साथ ही जारी किया जाएगा, जो सिलेंडर की डिलीवरी लेते हुए डिलीवरी ब्वॉय को बताना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन