Cylinder Price Hike: बड़ा झटका! सिलेंडर फिर हुआ महंगा, घरेलू गैस के रेट बढ़े, आज से किस शहर में कितने की मिलेगी?

आम जनता को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण अंतरराट्रीय ऊर्जा बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच देश की ऑयल सप्लाई कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस (LPG) के दाम बढ़ा दिए हैं।

Domestic Cylinder
1 / 6

नोटिफिकेशन के अनुसार, 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर का रेट 29 रुपये बढ़ाया गया है और आज से यह नई दर लागू हो गई है। ऐसे में आज से दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर 913 रुपये की बजाय 942 रुपये में मिलेगा। इससे पहले 7 मार्च 2026 को घरेलू सिलेंडर के रेट में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी

विज्ञापन

अन्य तीनों महानगरों में आज से ये होगा नया रेट

अन्य तीनों महानगरों में आज से ये होगा नया रेट2 / 6

वहीं कोलकाता में घरेलू सिलेंडर पहले 939 रुपये का मिलता था, जो आज से 968 रुपये का मिलेगा। मुंबई में पहले सिलेंडर 912.50 रुपये का मिलता था, आज से वह 941.50 रुपये का मिलेगा। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर का रेट 928.50 रुपये था, लेकिन आज से नया रेट 957.50 रुपये होगा

विज्ञापन

नुकसान होने की वजह से बढ़ाया गया रेट

नुकसान होने की वजह से बढ़ाया गया रेट3 / 6

ऑयल सप्लाई कंपनियों को सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर की बिक्री से लगातार भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। हर सिलेंडर पर कंपनी 703 रुपये का नुकसान उठा रही थी। इसलिए कंपनियों के लिए इस सिलेंडर का रेट बढ़ाना अनिवार्य हो गया था। वहीं घरेलू गैस की सप्लाई बनाए रखने के लिए कमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़ाए जा रहे हैं, ताकि कमर्शियल गैस की खपत कम हो और लोगों को घरेलू रसोई के लिए कुकिंग गैस मिल जाए।

कमर्शियल सिलेंडर के रेट भी बढ़ाए गए थे

कमर्शियल सिलेंडर के रेट भी बढ़ाए गए थे4 / 6

घरेलू सिलेंडर से पहले एक जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर 3113.50 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3255.50 रुपये हो गई है। छोटे व्यापारियों और नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम वाले एफटीएल सिलेंडर का रेट भी 11 रुपये बढ़ था, जिसके बाद दिल्ली में इसका रेट 821.50 रुपये हो गया है।

विज्ञापन

किस शहर में आज क्या है घरेलू सिलेंडर का रेट

किस शहर में आज क्या है घरेलू सिलेंडर का रेट5 / 6

बता दें कि आज 7 जून से नोएडा में घरेलू सिलेंडर का नया रेट 939.50 रुपये होगा। बेंगलुरू में 915.50 रुपये, भुवनेश्वर में 968 रुपये, चंडीगढ़ में 951.50 रुपये, हैदराबाद में 994 रुपये, जयपुर में 945.50 रुपये, लखनऊ में 979.50 रुपये, पटना में 1031.50 रुपये होगा।

आज कमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट?

आज कमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट?6 / 6

बता दें कि आज 7 जून को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 3113.50 रुपये है। कोलकाता में 3255.50 रुपये, मुंबई में 3067.50 रुपये, चेन्नई में 3283 रुपये, नोएडा में 3113.50 रुपये, बेंगलुरू में 3198 रुपये, भुवनेश्वर में 3290 रुपये, चंडीगढ़ में 3136 रुपये, हैदराबाद में 3367 रुपये, जयपुर में 3141 रुपये, लखनऊ में 3236 रुपये, पटना में 3400 रुपये रेट है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन