Gas Cylinder New Update: नया गैस सिलेंडर लॉन्च, BPCL ने अपने ग्राहकों को दी है नई सर्विस, जानें क्या हैं फायदे?

देशभर के गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब लोगों का 19 और 14 किलो वाले भारी भरकम सिलेंडर उठाकर ले जाने, लेकर आने और इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि मार्केट में एक नया और हल्का सिलेंडर आ गया है.

Gas Cylinder
1 / 6

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने Bharatgas Lite ZIP नामक नई प्रीमियम LPG सेवा लॉन्च की है. कंपनी ने ग्राहकों के लिए हल्का, जंगरोधी और पारदर्शी कंपोजिट गैस सिलेंडर मार्केट में उतारा है, जिसका नया कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी दोनों मिलेगी.

विज्ञापन

15 अगस्त से 100 शहरों में लॉन्च होगा

15 अगस्त से 100 शहरों में लॉन्च होगा2 / 6

सरकारी ऑयल कंपनी BPCL ने नया सिलेंडर मुंबई में लॉन्च किया है. 15 अगस्त 2026 तक देशभर के 24 राज्यों के 100 शहरों में यह नया सिलेंडर मिलने लगेगा. Bharatgas Lite ZIP की सबसे बड़ी खासियत इसके कंपोजिट LPG सिलेंडर का हल्का होना है.

विज्ञापन

जंग नहीं पकड़ेगा और उम्र ज्यादा होगी

जंग नहीं पकड़ेगा और उम्र ज्यादा होगी3 / 6

नया सिलेंडर मौजूदा सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का है. इसे उठाकर एक से दूसरी जगह ले जाना काफी आसान है. बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी इसे आसानी से उठा सकते हैं. यह सिलेंडर जंग नहीं पकड़ता, इसलिए इसकी उम्र ज्यादा होगी और रखरखाव की चिंता कम होगी.

सिलेंडर का बाहरी हिस्सा ट्रांसपेरेंट होगा

सिलेंडर का बाहरी हिस्सा ट्रांसपेरेंट होगा4 / 6

नए सिलेंडर की दूसरी खास बात इसकी ट्रासंपेरेंसी है, यानी इस सिलेंडर का बाहरी हिस्सा ट्रांसपेरेंट है. ग्राहक सिलेंडर को उठाकर देखने की बजाय बाहर से देखकर ही चेक कर पाएंगे कि कितनी गैस बची है? नए सिलेंडर के डिजाइन में कंपनी ने सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा है.

विज्ञापन

नए सिलेंडर का कनेक्शन भी जल्दी मिलेगा

नए सिलेंडर का कनेक्शन भी जल्दी मिलेगा5 / 6

BPCL ने स्पष्ट किया है कि इस नए सिलेंडर को लेने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बल्कि नए सिलेंडर के साथ नया कनेक्शन जल्दी मिलेगा और इसकी डिलीवरी भी पहले की तुलना में ज्यादा तेजी से होगी. आज की तेज रफ्तार वाली जिंदगी में नया सिलेंडर फायदेमंद होगा.

कंपोजिट हल्का सिलेंडर देने पर ज्यादा फोकस

कंपोजिट हल्का सिलेंडर देने पर ज्यादा फोकस6 / 6

बता दें कि देश की तीनों बड़ी सरकारी तेल कंपनियां Indian Oil, BPCL और HPCL हल्के कंपोजिट सिलेंडर पर फोकस कर रही हैं. अन्य दोनों कंपनियां जल्दी ही अपने हल्के सिलेंडर लॉन्च कर देंगी. कंपनियों का मकसद ग्राहकों को भारी भरकम लोहे के सिलेंडरों से छुटकारा दिलाना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन