Cylinder New Rules: 1 जुलाई से घर में लगाएं बायोगैस प्लांट, नहीं पड़ेगी सिलेंडर खरीदने की जरूरत, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

देशभर के गैस उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर है। देशवासी अब LPG-PNG कनेक्शन के अलावा बायोगैस प्लांट भी लगवा सकेंगे। ऐसा करने के बाद लोगों को न गैस कनेक्शन लेने की जरूरत पड़ेगी और न ही सिलेंडर खरीदने की जरूरत पड़ेगी। न ही PNG कनेक्शन लेना पड़ेगा।

Cylinder Delivery New Rules
1 / 6

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय एक जुलाई से बायोमास एग्रीगेशन मशीनरी (BAM) पोर्टल खोलने जा रहा है, जिस पर बायोगैस प्लांट लगाने के लिए 30 जुलाई 2026 तक रजिस्ट्रेशन कराा जा सकेगा। इसका मकसद देशवासियों को सस्ती, साफ और सुरक्षित ऊर्जा के विकल्प देना है।

विज्ञापन

बायोगैस प्लांट के लिए आर्थिक मदद मिलेगी

बायोगैस प्लांट के लिए आर्थिक मदद मिलेगी2 / 6

मंत्रालय के अनुसार, बायोमास एग्रीगेशन मशीनरी (BAM) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने के बाद सरकार बायोगैस प्लांट लगाने के लिए आर्थिक मदद देगी। बायोगैस (CBG) उत्पादक आर्थिक मदद लेकर अपने घर में बायोगैस प्लांट लगा सकेंगे और उसकी ऊर्जा का इस्तेमाल रसोई में कर सकेंगे।

विज्ञापन

क्या है बायोगैस प्लांट?

क्या है बायोगैस प्लांट?3 / 6

घरेलू कचरे, गोबर और कृषि कार्यों के अपशिष्ट का इस्तेमाल करके बायोगैस बनााई जाती है। इससे गैस सिलेंडर पर निर्भरता कम होती है और परिवार को मुफ्त या सस्ती गैस मिलती है। छोटे पोर्टेबल प्लांट या मिनी बायोगैस के माध्यम से आसानी से घर बैठे बायोगैस बनाई जा सकता है।

क्या है बायोमास एग्रीगेशन पोर्टल?

क्या है बायोमास एग्रीगेशन पोर्टल?4 / 6

बायोमास एग्रीगेशन मशीनरी (BAM) पोर्टल केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा शुरू की गई गवर्नमेंट स्कीम है। इसके जरिए कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) बनाने वाले बायोगैस प्लांट लगाने के लिए जरूरी मशीनें खरीदने के लिए वित्तीय सहायता यानी सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन?

कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन?5 / 6

बायोमास एग्रीगेशन मशीनरी (BAM) पोर्टल खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो बायोगैस बनाना चाहते हैं या बायोगैस बनाने के काम से जुड़े हुए हैं। आधिकारिक गाइडलाइन्स के अनुसार, BAM पोर्टल पर बायोगैस या CBG प्लांट लगाने के इच्छुक उद्यमी और उत्पादक आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन?

कैसे करें पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन?6 / 6

GOBARdhan Portal पर जाएं और अपने प्लांट को रजिस्टर करें। इसके बाद BAM Portal पर विजिट करें। होमपेज पर Register लिंक पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर, नाम और ईमेल आईडी दर्ज करके पोर्टल पर यूजर आईडी बनाएं। लॉगइन करने के बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन