Cylinder New Update: LPG कनेक्शन के लिए 2 नए नियम, बंद हो सकती है गैस की सप्लाई, अगर नहीं किया ये काम

गैस कनेक्शन के लिए केंद्र सरकार ने नियमों को सख्त कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार LPG और PNG कनेक्शन की सप्लाई बंद हो सकती है, अगर कनेक्शन से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया गया तो शर्तों के बारे में जानिए और फटाफट उन्हें पूरी कर लें।

LPG gas cylinder booking, LPG Cylinder new rules, LPG gas cylinder price hike, LPG gas cylinder OTP delivery, LPG gas cylinder eKYC, LPG gas cylinder consumers
1 / 6

केंद्र सरकार ने LPG और PNG कनेक्शन के ई-केवाईसी अनिवार्य की हुई है। अगर किसी ने वेरिफिकेशन नहीं कराई हो तो उसे सिलेंडर की सप्लाई नहीं मिलेगी। PNG कनेक्शन की सप्लाई भी बंद हो जाएगी। वहीं अगर PNG कनेक्‍शन है तो आपको अपने LPG कनेक्शन सरेंडर करना पड़ेगा।

विज्ञापन

LPG कनेक्शन सरेंडर अनिवार्य

LPG कनेक्शन सरेंडर अनिवार्य2 / 6

नए निर्देशों के अनुसार, अगर PNG कनेक्‍शन लेने के बाद भी LPG कनेक्शन सरेंडर नहीं किया तो गैस की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। KYC नहीं कराई तो सिलेंडर को रिफिल नहीं करा पाएंगे। इस वजह से 1 मई 2026 से सब्सिडी वाले के गैस सिलेंडरों की सप्लाई बंद कर दी गई है।

विज्ञापन

KYC नहीं तो गैस कनेक्शन बंद

KYC नहीं तो गैस कनेक्शन बंद3 / 6

ऑयल कंपनियों का कहना है कि डुप्लिकेट कनेक्शन, सब्सिडी वाले सिलेंडरों के दुरुपयोग और बंद खातों पर अंकुश लगाने के लिए नए नियम बनाए गए हैं। अगर KYC नहीं होगी और बैंक अकाउंट एक्टिव नहीं होगा तो गैस कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा। 2 कनेक्शन होने पर एक कनेक्शन बंद होगा।

KYC नहीं तो सिलेंडर नहीं मिलेगा

KYC नहीं तो सिलेंडर नहीं मिलेगा4 / 6

ऑयल कंपनियों का साफ निर्देश है कि आधार कार्ड के जरिए ई-केवाईसी वेरिफिकेशन फटाफट करवा लें। जिन कंज्यूमर्स की केवाईसी अधूरी है, उन्हें वेरिफिकेशन होने तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिलेगी। वहीं जिन कस्‍टमर्स ने पहले ही वेरिफिकेशन पूरा करा लिया है, उन्हें सिलेंडर की सप्लाई मिलती रहेगी।

विज्ञापन

OTP देने पर ही सिलेंडर मिलेगा

OTP देने पर ही सिलेंडर मिलेगा5 / 6

नए निर्देश के अनुसार, अब सिलेंडर की डिलीवरी OTP के आधार पर मिलेगी। ग्राहकों को बुकिंग होने पर उनके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर एक डिलीवरी कोड मिलेगी। जब एजेंट डिलीवरी देने आएगा तो उसे यह कोड देना होगा। कोड मिलने के बाद ही सिलेंडर डिलीवरी होगा। इसलिए ग्राहक सावधान रहें।

सिलेंडर लेने के लिए क्या करें?

सिलेंडर लेने के लिए क्या करें?6 / 6

अपने LPG डिस्‍ट्रीब्‍यूटर के पास जाकर आधार कार्ड बेस्‍ड ई-केवाईसी कराएं। OTP डिलीवरी के लिए मोबाइल नंबर अपडेट या रजिस्टर कराएं। सब्सिडी ट्रांसफर के लिए चेक करें कि आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है या नहीं। चेक करें कि इनएक्टिव या डुप्लिकेट कनेक्शन बंद हुआ या नहीं। चेक करें कि आपका एरिया PNG कनेक्शन के दायरे में आता है या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन