केरल में मिला निपाह वायरस का नया केस, क्वारंटाइन किए गए 15 लोग; जानें कितना खतरनाक है संक्रमण?

भारत में भी निपाह वायरस की एंट्री हो चुकी है. ताजा मामला केरल से सामने आया है. बता दें कि केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस (Nipah Virus) का एक नया मामला सामने आया है. जिला कलेक्टर एमएस माधविकुट्टी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है.

nipah news (1)
1 / 7

विज्ञापन

कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी2 / 7

जिला अधिकारी ने बताया कि वायरस से संक्रमित व्यक्ति की पहचान 43 वर्षीय रामनट्टुकारा के रूप में हुई है जो फिलहाल कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है. (फोटो- AI)

विज्ञापन

संक्रमित की गतिविधियों का रूट मैप तैयार

संक्रमित की गतिविधियों का रूट मैप तैयार 3 / 7

जिला कलेक्टर एमएस माधवीकुट्टी ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति की गतिविधियों का एक विस्तृत रूट मैप तैयार कर लिया गया है. हालांकि, राहत की बात ये है कि अभी तक मरीज के संपर्क में आए 77 लोगों में से किसी में भी बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं. (फोटो- AI)

15 लोगों को किया गया क्वारंटाइन

15 लोगों को किया गया क्वारंटाइन4 / 7

अधिकारी ने बताया कि रामनट्टुकारा के संपर्क में आए कुल 77 लोगों की पहचान कर ली गई है, जिनमें 14 परिवार के सदस्य, 5 दोस्तों-सहकर्मियों और 58 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं. इनमें से 15 लोगों को अति जोखिम वाली कैटेगरी में रखा गया है और इन लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है. (फोटो- AI)

विज्ञापन

प्रशासन ने बुलाई रैपिड रिस्पांस टीम की बैठक

प्रशासन ने बुलाई रैपिड रिस्पांस टीम की बैठक5 / 7

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार इस मरीज ने हाल ही में एक गोदाम किराए पर लेकर उसकी खुद सफाई की थी, जिसके दौरान उसके संक्रमित होने की आशंका है. प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) की बैठकें बुलाई हैं और जिला चिकित्सा कार्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया है. (फोटो- AI)

कई लोगों के संपर्क में आया है मरीज

कई लोगों के संपर्क में आया है मरीज6 / 7

उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात ये बात सामने आई है कि मरीज कई लोगों के संपर्क में आया था. मरीज ने सबसे पहले एक अस्पताल के आउटपेशेंट (OPD) अनुभाग का दौरा किया था और बाद में अपनी एमआरआई (MRI) और इकोकार्डियोग्राफी जांच भी करवाई थी. (फोटो- AI)

विज्ञापन

जारी हुए कंट्रोल रूम नंबर

जारी हुए कंट्रोल रूम नंबर7 / 7

बता दें कि केरल स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के अनुसार, निपाह एक जूनोटिक वायरस है जो जानवरों से इंसानों में फैलता है. फ्रूट बैट्स (चमगादड़) इसके प्राकृतिक भंडार हैं और ये सूअरों को भी बीमार कर सकता है. इससे दिमाग में सूजन आ जाती है. वहीं, मंत्री ने जनता से पैनिक न होने की अपील की है. साथ ही उन्हें बताया है कि मेडिकल कॉलेज में दवाइयों और पीपीई किट की पूरी व्यवस्था है. सूचना के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0495-2373901 और 9072007767 जारी किए गए हैं. (फोटो- AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन